Char Dham Yatra 2026 Full Package Details: हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड की पवित्र चार धाम यात्रा पर निकलते हैं। ये यात्रा सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और आत्मिक शांति का अनोखा संगम मानी जाती है।
{"_id":"69897fe033b12b758410002c","slug":"char-dham-yatra-2026-full-package-details-in-hindi-registration-process-and-temple-opening-date-2026-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुरू होने वाली है चार धाम यात्रा, प्लान बनाने से पहले जान लें कब खुलेंगे कपाट और क्या है रजिस्ट्रेशन का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
शुरू होने वाली है चार धाम यात्रा, प्लान बनाने से पहले जान लें कब खुलेंगे कपाट और क्या है रजिस्ट्रेशन का तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:13 PM IST
सार
Char Dham Yatra 2026: अगर आप इस बार चार धाम की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो पहले इसकी पूरी डिटेल जान लें। यहां हम बताएंगे रजिस्ट्रेशन का पूरा तरीका और फुल गाइड.....
विज्ञापन
चार धाम यात्रा की यात्रा की फुल प्लानिंग कैसे करें ?
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
चार धाम यात्रा की यात्रा की फुल प्लानिंग कैसे करें ?
- फोटो : ANI
यात्रा कब शुरू होगी ?
इस बात का ध्यान रखें-
- चार धाम के कपाट हर साल अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खुलते हैं।
- 2026 में चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है।
- इस साल भी यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट पारंपरिक विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे।
- बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 से श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।
- केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि इस बार महाशिवरात्रि के दिन घोषित की जाएगी।
इस बात का ध्यान रखें-
- यात्रा से पहले यह बेहद जरूरी है कि आप उत्तराखंड सरकार या चार धाम यात्रा के आधिकारिक पोर्टल पर तिथियों की पुष्टि कर लें।
- इस तरह आप यात्रा की योजना सही समय पर बना सकते हैं और किसी भी बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार धाम यात्रा की यात्रा की फुल प्लानिंग कैसे करें ?
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रजिस्ट्रेशन का तरीका क्या है
ऑनलाइन तरीका -
- चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
- इसके लिए आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर यात्रा की तारीख और व्यक्तिगत और यात्रा से जुड़ी जानकारी भरें।
ऑफलाइन तरीका -
- ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन राज्य के प्रमुख कार्यालयों और धामों के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर किया जा सकता है।
- ऑफलाइन पंजीकरण के लिए उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार, सोनप्रयाग, और बरकोट में आपको काउंटर आसानी से मिल जाएंगे।
- यहां जाकर आप चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
चार धाम यात्रा की यात्रा की फुल प्लानिंग कैसे करें ?
- फोटो : Adobe stock
रजिस्ट्रेशन में क्या जानकारी देनी होती है ?
- रजिस्ट्रेशन के दौरान यात्रियों को व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पहचान पत्र की जानकारी, यात्रा तिथि जैसी जानकारियां देनी दोती हैं।
- इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और अगर परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं तो उनके विवरण भी शामिल करने होते हैं।
विज्ञापन
चार धाम यात्रा की यात्रा की फुल प्लानिंग कैसे करें ?
- फोटो : फ्रीपिक
हेलीकॉप्टर सेवा भी पहले से बुक कर लें
- यदि आप हेलीकॉप्टर सुविधा चाहते हैं तो उसके लिए भी पहले से रजिस्ट्रेशन करा लें।
- हेलीकॉप्टर सेवा का फायदा उन श्रद्धालुओं के लिए होता है जो लंबी और कठिन पैदल यात्रा से बचना चाहते हैं।
- हेलीकॉप्टर से यात्रा करने पर समय की बचत होती है, यात्रा अधिक आरामदायक होती है और उम्रदराज या शारीरिक रूप से कमजोर लोग भी आसानी से धामों तक पहुंच सकते हैं।