सब्सक्राइब करें

RTI की ताकत: क्या आपका सरकारी काम अटका है? 10 रुपये खर्च कर ऐसे जान सकते हैं स्टेटस

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 02 May 2026 04:39 PM IST
सार

How To File RTI Offline?: अक्सर सरकारी काम कराते समय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार काम में बहुत देरी भी होती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप कैसे आरटीआई लगाकर अपने काम का स्टे्टस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Power of RTI: Stuck with Government Work? Get Your Application Status for Just 10 Rupees
सूचना का अधिकार (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

Right To Information Act 2005: अगर आपका राशन कार्ड, पासपोर्ट या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज लंबे समय से अटका हुआ है और विभाग से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है, तो सूचना का अधिकार (RTI) आपके लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है। मात्र 10 रुपये की फीस चुकाकर आप किसी भी सरकारी विभाग से अपने काम की प्रगति की जानकारी मांग सकते हैं। 



कानूनन, अधिकारी को 30 दिनों के भीतर आपको जवाब देना ही होगा। यह कानून आम नागरिक को प्रशासन में पारदर्शिता लाने और जवाबदेही तय करने की ताकत देता है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगती है। आइए इस लेख में आरटीआई फाइल करने की ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Power of RTI: Stuck with Government Work? Get Your Application Status for Just 10 Rupees
RTI से जानें अपने सरकारी कार्य का स्टे्टस - फोटो : Adobe stock

RTI आवेदन करने की प्रक्रिया

  • एक सादे कागज पर अपना सवाल या जिस काम का स्टेटस जानना है, उसे स्पष्ट भाषा में लिखें।
  • आवेदन के साथ 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर या कोर्ट फीस स्टैंप लगाएं।
  • अपना आवेदन संबंधित विभाग के 'लोक सूचना अधिकारी' (PIO) के नाम पर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Power of RTI: Stuck with Government Work? Get Your Application Status for Just 10 Rupees
सूचना का अधिकार से जानें अपने सरकारी कार्य का स्टे्टस - फोटो : Adobe stock

किन कामों के लिए मांग सकते हैं जानकारी?

  • अगर आपकी पेंशन, सब्सिडी या ड्राइविंग लाइसेंस में देरी हो रही है, तो आप कारण पूछ सकते हैं।
  • आपके मोहल्ले की सड़क या नाली निर्माण में कितना खर्च हुआ, इसकी जानकारी भी मांगी जा सकती है।
  • आप सरकारी रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने के हकदार हैं।
Power of RTI: Stuck with Government Work? Get Your Application Status for Just 10 Rupees
RTI से जानें अपने सरकारी कार्य का स्टे्टस - फोटो : Adobe Stock

जवाब न मिलने पर क्या करें?

  • अगर 30 दिनों के भीतर आपको जवाब नहीं मिलता, तो आप उच्च अधिकारी के पास 'प्रथम अपील' कर सकते हैं।
  • अगर अधिकारी जानबूझकर जानकारी नहीं देता, तो उस पर प्रतिदिन 250 रुपये का जुर्माना लग सकता है।
  • प्रथम अपील से संतुष्ट न होने पर आप राज्य या केंद्रीय सूचना आयोग का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
विज्ञापन
Power of RTI: Stuck with Government Work? Get Your Application Status for Just 10 Rupees
सूचना का अधिकार से जानें अपने सरकारी कार्य का स्टे्टस - फोटो : Adobe Stock
आम आदमी के लिए जरूरी सुझाव
  • आवेदन में हमेशा सीधे और स्पष्ट सवाल पूछें, ताकि अधिकारी को जानकारी देने में आसानी हो।
  • अगर आप बीपीएल कार्ड धारक हैं, तो आपको 10 रुपये की आवेदन फीस भी नहीं देनी होगी।
  • व्यक्तिगत जानकारी या ऐसी सूचना जो देश की सुरक्षा को खतरे में डाले, उसे साझा नहीं किया जा सकता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed