पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishikesh Rafting: ऋषिकेश जाने वाले ध्यान दें! आज से बंद हुई राफ्टिंग, जानें अब किस तारीख से फिर से होगी शुरू

Wed, 01 Jul 2026 02:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Jul 2026 02:49 PM IST
सार

Rafting In Rishikesh: अगर आप ऋषिकेश घूमने के लिए जाने वाले हैं और यहां राफ्टिंग करने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें आज यानी 1 जुलाई से यहां राफ्टिंग बंद हो गई है।

विज्ञापन
Rafting in Rishikesh was suspended from July 1 and will now resume in September 2026
ऋषिकेश में राफ्टिंग दोबारा कब शुरू होगी? - फोटो : Amar Ujala AI
Rishikesh Rafting Closed: हर साल गर्मियों के मौसम में पहाड़ों पर घूमने के लिए काफी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन एक बड़ी संख्या में लोग ऋषिकेश भी पहुंचते हैं। 

दरअसल, ऋषिकेश में लोग राफ्टिंग करने पहुंचते हैं। देश की अलग-अलग जगहों के अलावा लोग विदेशों से भी यहां राफ्टिंग करने पहुंचते हैं, लेकिन अगर आप अब राफ्टिंग करने के लिए ऋषिकेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो रुकिए। क्योंकि यहां आज यानी 1 जुलाई 2026 से राफ्टिंग बंद हो गई है। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ है और अब कब फिर से राफ्टिंग शुरू होगी...
Rafting in Rishikesh was suspended from July 1 and will now resume in September 2026
ऋषिकेश में राफ्टिंग दोबारा कब शुरू होगी? - फोटो : Adobe stock

कब से बंद हुई है राफ्टिंग?

  • बीते दिन यानी 30 जून को शाम को आखिरी राफ्टिंग हुई थी
  • इसके बाद इसे बंद कर दिया गया
  • ऐसे में आज यानी 1 जुलाई 2026 से ऋषिकेश में राफ्टिंग बंद कर दी गई है
Rafting in Rishikesh was suspended from July 1 and will now resume in September 2026
ऋषिकेश में राफ्टिंग दोबारा कब शुरू होगी? - फोटो : Adobe stock

ऋषिकेश में राफ्टिंग क्यों बंद हुई?

  • दरअसल, ऋषिकेश में मानसून के कारण राफ्टिंग बंद की गई है
  • हर साल जब भी मानसून का सीजन आता है तो गंगा में होने वाली राफ्टिंग को बंद कर दिया जाता है
  • ऐसा सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Rafting in Rishikesh was suspended from July 1 and will now resume in September 2026
ऋषिकेश में राफ्टिंग दोबारा कब शुरू होगी? - फोटो : Adobe stock

ऋषिकेश में दोबारा कब से शुरू होगी राफ्टिंग?

  • अगर आप ऋषिकेश की गंगा में राफ्टिंग के मजे लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 2 महीने का इंतजार करना होगा
  • राफ्टिंग सितंबर महीने में फिर से शुरू होगी
  • ऐसे में आप सितंबर से ही राफ्टिंग कर पाएंगे
  • इस सीजन में लगभग 3.80 लाख पर्यटकों ने राफ्टिंग का लु्फ्त उठाया है
विज्ञापन
Rafting in Rishikesh was suspended from July 1 and will now resume in September 2026
ऋषिकेश में राफ्टिंग दोबारा कब शुरू होगी? - फोटो : Adobe stock

ऋषिकेश में कितने किलोमीटर की होती है राफ्टिंग?

  • गंगा में राफ्टिंग करने के लिए अलग-अलग स्ट्रेच तैयार किए गए हैं
  • इसमें कोडियाल से राम झूला नीमबीच तक 35 किलोमीटर की राफ्टिंग होती है
  • कोडियाल से शिवपुरी 20 किलोमीटर
  • मरीन ड्राइव से शिवपुरी 10 किलोमीटर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed