पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traffic Rule: चलती कार में स्मोकिंग करने की क्या होती है सजा? जानें पकड़े जानें पर कितने का होगा चालान

Wed, 01 Jul 2026 03:36 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 01 Jul 2026 03:36 PM IST
सार

Car Smoking Penalty: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग चलती गाड़ी में बड़े शान से सिगरेट पीते हैं। बता दें कि ऐसा करते हुए पकड़े जानें पर आपको फाइन देना पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Smoking Inside Car: Know the Traffic Rules, Fine and Safety Risks of Smoking While Driving
ट्रैफिक नियम : गाड़ी चलाते समय धूम्रपान पर कितना जुर्माना - फोटो : AI

Smoking While Driving Fine: अक्सर सड़क पर चलते हुए हम ऐसे लोगों को देखते हैं जो कार या बाइक चलाते समय बड़ी शान से स्मोकिंग करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका भारी चालान काट सकती है? चलती कार में धूम्रपान करना न सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदायक है, बल्कि इससे सह-यात्रियों को पैसिव स्मोकिंग का शिकार होना पड़ता है।



साथ ही, गाड़ी में आग लगने और ध्यान भटकने से भीषण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अगर कोई बाइक पर या कार चलाते हुए धूम्रपान करता है तो उसपर कितना जुर्माना लग सकता है।

Smoking Inside Car: Know the Traffic Rules, Fine and Safety Risks of Smoking While Driving
यातायात नियमों के तहत भारी जुर्माना - फोटो : अमर उजाला

यातायात नियमों के तहत भारी जुर्माना

  • मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चलती गाड़ी में स्मोकिंग करते हुए पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस भारी चालान काट सकती है।
  • अलग-अलग राज्यों के फाइन अलग हो सकते हैं, सामान्यतौर पर देखा जाए तो ड्राइविंग के दौरान धूम्रपान करने पर ₹500 से लेकर ₹2,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
Smoking Inside Car: Know the Traffic Rules, Fine and Safety Risks of Smoking While Driving
पैसिव स्मोकिंग और दूसरों की सेहत से खिलवाड़ - फोटो : Adobe Stock

पैसिव स्मोकिंग और दूसरों की सेहत से खिलवाड़

  • कार के बंद शीशों के अंदर स्मोकिंग करने से उसमें बैठे अन्य लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को मजबूरी में जहरीला धुआं (पैसिव स्मोकिंग) झेलना पड़ता है।
  • अगर आप कार का शीशा खोलकर भी सिगरेट पीते हैं, तो उसका धुआं और राख पीछे आ रहे बाइक सवारों के लिए भी नुकसानदायक होता है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ मामलों में ये राख पीछे से आ रहे बाइक सवार के आंखों में चली जाती है जिससे बड़ी दुर्घटना का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smoking Inside Car: Know the Traffic Rules, Fine and Safety Risks of Smoking While Driving
कार में आग लगने का सबसे बड़ा जोखिम - फोटो : Adobe Stock

कार में आग लगने का सबसे बड़ा जोखिम

  • चलती गाड़ी में सिगरेट या बीड़ी पीना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है क्योंकि कार के अंदर पेट्रोल, डीजल या सीएनजी जैसी अत्यधिक ज्वलनशील चीजें होती हैं।
  • सिगरेट की एक छोटी सी चिंगारी भी कार की सीटों या मैट में आग लगा सकती है, जिससे पूरी गाड़ी चंद मिनटों में जलकर खाक हो सकती है।
विज्ञापन
Smoking Inside Car: Know the Traffic Rules, Fine and Safety Risks of Smoking While Driving
ध्यान भटकना और ड्राइविंग से ध्यान हटना - फोटो : Freepik
ड्राइविंग से ध्यान हटना
  • कार चलाते समय एक हाथ में सिगरेट पकड़ने से स्टीयरिंग व्हील पर ड्राइवर का नियंत्रण कमजोर हो जाता है और ध्यान भी पूरी तरह सड़क पर नहीं रहता।
  • सिगरेट जलाने या उसकी राख गिराने के चक्कर में महज कुछ सेकेंड के लिए भी नजर हटना, हाईवे या शहर की सड़कों पर जानलेवा हादसे को दावत दे सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed