पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Passport New Fees: आज से पासपोर्ट बनवाना हुआ बेहद महंगा, 36 और 60 पेज के लिए देने होंगे इतने हजार रुपये

Wed, 01 Jul 2026 02:52 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 01 Jul 2026 02:52 PM IST
सार

Passport New Fees 2026: आज से देशभर में पासपोर्ट बनवाने की नई दरें लागू हो चुकी हैं। बता दें कि अब 36 पेज का नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 2500 रुपये देने होंगे, वहीं 60 पेज के पासपोर्ट के लिए 3500 रुपये देने होंगे। आइए इस लेख इसी से जुड़ी अन्य जानकारी भी समझते हैं।

विज्ञापन
Passport New Fees: Passports Become Expensive From Today; Check New Rates For 36 and 60 Pages
पासपोर्ट रेट लिस्ट 2026 - फोटो : AI

36 Page Passport Price in Hindi: देशभर में आज, 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाने की नई दरें लागू हो गई हैं। बता दें कि सरकार ने इन नई दरों की घोषणा हाल ही में 25 जून 2026 को की थी। अब अगर आप भी आने वाले दिनों में पढ़ाई, नौकरी या घूमने के लिए विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।



सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं की फीस में भारी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिससे अब नया पासपोर्ट बनवाना या पुराने को रिन्यू कराना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Passport New Fees: Passports Become Expensive From Today; Check New Rates For 36 and 60 Pages
36-पेज साधारण और तत्काल पासपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

36-पेज साधारण और तत्काल पासपोर्ट
सामान्य यात्रा के लिए बनने वाले 36 पेज के नए पासपोर्ट की फीस में 1,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, अगर आप इमरजेंसी में तत्काल सेवा के तहत 36 पेज का पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए अब आपको कुल 5,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Passport New Fees: Passports Become Expensive From Today; Check New Rates For 36 and 60 Pages
60-पेज का जंबो पासपोर्ट की नई कीमतें - फोटो : Adobe Stock

60-पेज का जंबो पासपोर्ट
जिन लोगों को अक्सर ही विदेश यात्रा करनी पड़ती है, उनके लिए 60 पेज वाला लंबो पासपोर्ट ही सबसे अच्छा विकल्प होता है। बता दें कि 60 पेज वाले जंबो पासपोर्ट की सामान्य फीस अब 2,000 रुपये से बढ़कर सीधे 3,500 रुपये हो गई है। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति इसी 60 पेज वाले जंबो पासपोर्ट को तत्काल कोटे के माध्यम से जल्द से जल्द बनवाना चाहता है, तो उसे 6,000 रुपये की भारी फीस देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Passport New Fees: Passports Become Expensive From Today; Check New Rates For 36 and 60 Pages
बच्चों की फीस और 10% की खास छूट - फोटो : freepik

बच्चों की फीस और 10% की खास छूट
18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 36 पेज के पासपोर्ट की सामान्य फीस 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,750 रुपये और तत्काल के लिए 4,250 रुपये कर दी गई है। हालांकि, सरकार ने राहत देते हुए 8 साल तक के छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) को नए आवेदन पर 10 फीसदी की विशेष छूट देने का नियम बनाया है।

विज्ञापन
Passport New Fees: Passports Become Expensive From Today; Check New Rates For 36 and 60 Pages
PCC, सरेंडर और पासपोर्ट खोने पर चार्ज - फोटो : freepik
PCC, सरेंडर और पासपोर्ट खोने पर चार्ज
  • विदेश जाने के लिए जरूरी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) या सरेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब 750 रुपये की फीस लगेगी। 
  • इसके साथ ही ये भी जान लें कि अगर आपका 36 पेज का पासपोर्ट खो जाता है या खराब हो जाता है, तो डुप्लीकेट पासपोर्ट के लिए नॉर्मल में 5,000 रुपये और तत्काल में 7,500 रुपये देने होंगे। 
  • बता दें कि 60 पेज का डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाने का खर्च नॉर्मल में 6,000 रुपये और तत्काल में 8,500 रुपये लगेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed