Fake Job AI Interview Alert: आज के इस दौर में लगभग हर दिन किसी न किसी से किसी न किसी तरीके से ठगी की जाती है। इसके लिए जालसाज कई अलग-अलग तरीकों की मदद लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आजकल नौकरी के नाम पर भी ठगी चल रही है?
AI Interview से बचकर!: ट्रेनिंग फीस-लैपटॉप के नाम पर हो रही ठगी, खुद NCIB ने जारी किया अलर्ट; जानें कैसे बचें
NCIB Alert For Fake Job Interview: आजकल हर तरफ AI का काफी हल्ला है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसी AI का सहारा लेकर जालसाज आपको फेक जॉब के नाम पर ठग रहे हैं? इस फ्रॉड से बचने के तरीके आप यहां जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NCIB ने किया अलर्ट
- दरअसल, जानकारी राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो यानी NCIB मध्य प्रदेश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया
- इस पोस्ट में बताया गया है कि "AI Interview Scam से सावधान! साइबर ठग AI से फर्जी HR बनकर इंटरव्यू लेते हैं और Registration Fee, Training Fee या Laptop/Security Deposit के नाम पर पैसे मांगते हैं"
🚨 AI Interview Scam से सावधान!
— NCIB MadhyaPradesh 🇮🇳 (@NCIBMP) June 28, 2026
साइबर ठग AI से फर्जी HR बनकर इंटरव्यू लेते हैं और Registration Fee, Training Fee या Laptop/Security Deposit के नाम पर पैसे मांगते हैं।
❌ नौकरी के लिए पहले पैसे न दें।
📞 ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।#CyberAwareness #StayAlert pic.twitter.com/6eTm4KDkle
AI Interview Scam कैसे होता है?
- इसमें जालसाज सबसे पहले तो AI की मदद से कंपनी की फेक वेबसाइट, एचआर प्रोफाइल और ऑफर लेटर आदि बना लेते हैं
- फिर AI टूल्स की मदद से वीडियो पर फर्जी इंटरव्यू लेते हैं
- यहां इंटरव्यू में वो कैंडिडेट से रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रेनिंग पीस, लैपटॉप, सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे मांगते हैं
- आपको अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर आपसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं और आपके साथ ठगी हो जाती है
कैसे करें असली-नकली एचआर, कंपनी में अंतर?
- कंपनी के बारे में पहले रिसर्च कर लें और देखें कि क्या सच में ऐसी कोई कंपनी है भी या नहीं
- कंपनी के आधिकारिक नंबर-ईमेल पर संपर्क करके चेक करें
- जो डॉक्यूमेंट हों उनकी जांच करें आदि
- वीडियो कॉलिंग को ध्यान से देखें और समझें कि कहीं ये AI तो नहीं
ठगी से बचने के लिए क्या न करें?
- पहले तो किसी को भी नौकरी पाने के लिए पैसे न दें
- अगर कोई आपसे नौकरी के नाम पर पैसे मांग रहा है, तो जान लें ये फ्रॉड है
- अपनी कोई भी पर्सनल जानकारी शेयर न करें
- कोई बैंकिंग जानकारी शेयर न करें आदि