Ayushman Card Eligibility Criteria: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे- आयुष्मान कार्ड जिसके जरिए मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।
Ayushman Card: किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? चेक करें आप तो नहीं लिस्ट में
Ayushman Card Kiska Nahi Ban Sakta: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके जरिए मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है, लेकिन क्या आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड से मिलता है मुफ्त इलाज
- आयुष्मान कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
- आयुष्मान कार्ड से आप साल भर के अंदर 5 लाख रुपये तक का मफ्त इलाज करवा सकते हैं
कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड सिर्फ वे लोग बनवा सकते हैं जो पात्र हैं, लेकिन...
- अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं
- अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं
- आप अगर टैक्स भरने की कैटेगरी में आते हैं
- आप संपन्न परिवार से आते हैं
- जिसका अपना बिजनेस हो आदि
नोट:- सिर्फ 70 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए कोई पात्रता नहीं होती। इस उम्र के लोगों के लिए 70 साल से अधिक उम्र हो जाना ही पात्रता होती है।
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड वे लोग बनवा सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र हैं जैसे:-
- जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो लोग पीएफ के सदस्य हैं
- जो लोग ESIC के सदस्य नहीं हैं
- जिन लोगों के पास कच्चा मकान है
- जिनकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है आदि
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- आयुष्मान कार्ड आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से बनवा सकते हैं
- आप ऑनलाइन भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- आयुष्मान कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं