Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Railway minister ashwini vaishnaw announces delhi patna high speed bullet train route check here details
{"_id":"6a9c0c1e8dc5803f800973cd","slug":"railway-minister-ashwini-vaishnaw-announces-delhi-patna-high-speed-bullet-train-route-check-here-details-2026-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफर होगा आसान: दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट और पटना 4.5 घंटे में, यहां जानें बुलेट ट्रेन का पूरा रूट चार्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सफर होगा आसान: दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट और पटना 4.5 घंटे में, यहां जानें बुलेट ट्रेन का पूरा रूट चार्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:03 PM IST
सार
Delhi Patna Bullet Train Route: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी है जिसमें उन्होंने देश के अगले सबसे बड़े हाईस्पीड रेल कॉरिडोर यानी दिल्ली से पटना रेल कॉरिडोर लेकर बड़ा अपडेट दिया।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली से पटना चलेगी बुलेट ट्रेन।
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Bullet Train Route Details: इस बात को सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए ट्रेनों में टिकट मिलना बेहद मुश्किल है और टिकट मिल भी गई, तो ये सफर काफी लंबा होता है।
पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि बुलेट ट्रेन आने के बाद यही लंबा सफर महज कुछ घंटों का रह जाएगा। दरअसल, देश के अगले सबसे बड़े हाईस्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर यानी दिल्ली से पटना रेल कॉरिडोर लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा अपडेट दिया। चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 5
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : ANI
क्या जानकारी दी रेल मंत्री ने?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना की लगभग 1170 किलोमीटर की दूरी महज 4.5 घंटे में पूरी हो सकेगी
मौजूदा समय में सुपरफास्ट और राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को इस दूरी को तय करने में लगभग 12 घंटे का समय लगता है
3 of 5
दिल्ली से पटना चलेगी बुलेट ट्रेन।
- फोटो : ANI
बुलेट ट्रेन चलने के बाद किस शहर के लिए अनुमानित कितना समय लगेगा?
दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 200 किलोमीटर है जिसे मात्र 58 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
दिल्ली से कानपुर की दूरी लगभग 455 किलोमीटर हे जिसे 1 घंटा 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बुलेट ट्रेन
- फोटो : ANI
दिल्ली से लखनऊ की दूरी लगभग 495 किलोमीटर है जिसे 2 घंटे 12 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
दिल्ली से प्रयागराज की दूरी लगभग 750 किलोमीटर है जिसे 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली से पटना चलेगी बुलेट ट्रेन।
- फोटो : AI Generated
दिल्ली से वाराणसी की दूरी लगभग 945 किलोमीटर है जिसे 3 घंटे 33 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
दिल्ली से पटना की दूरी लगभग 1170 किलोमीटर है जिसे 4 घंटे 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।