Rashtriya Vayoshri Yojana: एक उम्र होने के बाद बुजुर्गों को जीवन में कई कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है। उन्हें चलने, उठने, सुनने, देखने आदि कई शारीरिक समस्याएं परेशान करने लगती हैं। वृद्धजनों की इसी समस्या का को देखते हुए भारत सरकार एक खास योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम राष्ट्रीय वयोश्री योजना है। इस योजना के तहत देश के गरीब वृद्ध नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। ये सभी उपकरण उच्च गुणवत्ता से युक्त होते हैं। इन उपकरणों को एक तय मापदंडों के आधार पर तैयार किया जाता है। उसके बाद पात्र लोगों को सरकार द्वारा वितरित किया जाता है। इस स्कीम के तहत वृद्धजनों को दुर्बलता और विकलांगता के आधार पर उपकरण दिए जाते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर वृद्धजन सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार की इस योजना के बारे में विस्तार से -
राष्ट्रीय वयोश्री योजना: इस स्कीम के तहत बुजुर्गों को मिलती है मुफ्त व्हीलचेयर और जरूरी उपकरण, ऐसे उठाएं लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन