Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Refrigerator Cooling Tips: Check These Things Before Calling a Mechanic This Summer
{"_id":"6a3b9fc4f31321e36c0477a8","slug":"refrigerator-cooling-tips-check-these-things-before-calling-a-mechanic-this-summer-2026-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fridge tips: गर्मियों में इन गलती की वजह से कम हो जाती है फ्रिज की कूलिंग, मैकेनिक बुलाने से चेक कर लें ये चीज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fridge tips: गर्मियों में इन गलती की वजह से कम हो जाती है फ्रिज की कूलिंग, मैकेनिक बुलाने से चेक कर लें ये चीज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:43 PM IST
सार
Fix Fridge Not Cooling: अक्सर ये देखने को मिलता है कि भीषण गर्मी के मौसम में फ्रिज की कूलिंग कम हो जाती है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, मगर ज्यादातर मामलों में कुछ सामान्य कारण होते हैं, जिसे खुद से भी ठीक किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज की कूलिंग कैसे बढ़ाएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Refrigerator Cooling Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर के इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर लोड बढ़ जाता है, खासकर हमारे फ्रिज पर। कई बार तेज गर्मी के दौरान फ्रिज की कूलिंग अचानक कम हो जाती है और उसमें रखा सामान खराब होने लगता है। ऐसी स्थिति में हम अक्सर घबराकर तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं, जिससे जेब पर भारी खर्च बैठ जाता है।
जबकि असल में फ्रिज की कूलिंग कम होने के पीछे मैकेनिक की गलती नहीं, बल्कि हमारी कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियां या सामान्य वजहें होती हैं। अगर आपके फ्रिज की कूलिंग भी कम हो गई है, तो मैकेनिक को फोन घुमाने से पहले घर पर ही कुछ बेहद आसान चीजों को खुद चेक कर लें।
2 of 5
fridge white paper
- फोटो : AI Generated
फ्रिज के दरवाजे की रबर (गैस्केट) चेक करें
फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर की पट्टी को ध्यान से देखें। अगर यह ढीली हो गई है या इसमें कोई गैप आ गया है, तो अंदर की ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है और बाहर की गर्म हवा अंदर चली जाती है। इसे चेक करने के लिए आप फ्रिज के दरवाजे के बीच में एक पेपर रखकर बंद करें अगर पेपर अपने आप गिर जा रहा है इसका मतलब फ्रिज का रबर खराब हो चुका है, और इसे तुरंत बदलवाने की जरूरत है।
3 of 5
पीछे की दीवार से दूरी और वेंटिलेशन
- फोटो : AdobeStock
पीछे की दीवार से दूरी और वेंटिलेशन
फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखना सबसे आम गलती है, जो ज्यादातर लोग करते हैं। दरअसल, कंप्रेसर से निकलने वाली गर्मी को बाहर निकलने के लिए जगह चाहिए होती है। फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम छह इंच की दूरी जरूर रखें, ताकि हवा का वेंटिलेशन सही ढंग से हो सके और कंप्रेसर पर लोड न पड़े।
कंडेंसर कॉइल्स पर जमी गंदगी साफ करें
फ्रिज के पीछे या नीचे की तरफ लगी कंडेंसर कॉइल्स पर समय के साथ धूल-मिट्टी की मोटी परत जम जाती है। यह परत फ्रिज की गर्मी को बाहर निकलने से रोकती है, जिससे कूलिंग प्रभावित होती है। फ्रिज का प्लग निकालकर ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से इन कॉइल्स को साफ करें। इसके बाद कूलिंग अपने आप बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
अंदर जरूरत से ज्यादा सामान न ठूंसें
- फोटो : AdobeStock
अंदर जरूरत से ज्यादा सामान न ठूंसें
गर्मियों में अक्सर लोग फ्रिज को फल, सब्जियों और बोतलों से पूरी तरह ठूंस देते हैं। फ्रिज के अंदर ठंडी हवा के घूमने (एयर सर्कुलेशन) के लिए जगह होना बहुत जरूरी है। अगर हवा के वेंट बंद हो जाएंगे, तो फ्रिज के कुछ हिस्सों में कूलिंग बिल्कुल बंद हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।