फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Rules: आज से बदल रहे कई बड़े नियम, जानें क्या-क्या होने जा रहे हैं बदलाव और क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर?

Sat, 01 Aug 2026 06:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 Aug 2026 06:20 AM IST
सार

Rules Change From 1 August 2026: आज यानी 1 अगस्त 2026 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनकी सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता हुआ नजर आ सकता है। आप इस रिपोर्ट में आज से बदलने वाले नियमों के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Rules Change From 1 August 2026: LPG, Railways, Banking, ITR, and CKYC new rules from august 2026
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

New Rules From 1st August 2026: जब-जब नए महीने की शुरुआत होती है, तब-तब लोगों की नजर पहली तारीख पर रहती है। क्योंकि लगभग हर महीने की पहली तारीख से कुछ बदलाव जरूर हो जाते हैं।



कभी रेलवे का कोई नियम लागू हो जाता है तो कभी कोई और बदलाव हो जाता है। इसी क्रम में आज यानी 1 अगस्त 2026 से भी कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। चलिए जानते हैं आज यानी 1 अगस्त से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं...

Rules Change From 1 August 2026: LPG, Railways, Banking, ITR, and CKYC new rules from august 2026
1 अगस्त से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं? पहला बदलाव आज से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलेंगे द - फोटो : AI Generated

1 अगस्त से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?

पहला बदलाव

  • आज से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलेंगे
  • दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे आज यानी 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए नया टोकन आधारित सिस्टम लागू करने जा रहा है
  • इसका उद्देश्य आरक्षण काउंटरों पर भीड़ कम करना और टिकट बुकिंग को अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी बनाना है
Rules Change From 1 August 2026: LPG, Railways, Banking, ITR, and CKYC new rules from august 2026
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं? - फोटो : AdobeStock
  • नए नियम के तहत टोकन जारी करने का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के अनुरूप रहेगा।
  • एसी तत्काल के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से सुबह 9 बजे और नॉन एसी के लिए सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक टोकन मिलेंगे
  • इसके बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Rules Change From 1 August 2026: LPG, Railways, Banking, ITR, and CKYC new rules from august 2026
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा बदलाव

  • अगर आपको ITR भरने में देरी हुई है, तो ये आपको आज से भारी पड़ सकती है
  • दरअसल, वित्त वर्ष से जुड़ा इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर समय पर दाखिल नहीं करने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है
  • वित्तीय वर्ष के लिए बिना जुर्माने के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, लेकिन जो लोग इस तारीख तक रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं
  • उन्हें आज यानी 1 अगस्त से बिलेटेड रिटर्न भरने पर आय के आधार पर भारी जुर्माना देना होगा
विज्ञापन
Rules Change From 1 August 2026: LPG, Railways, Banking, ITR, and CKYC new rules from august 2026
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा बदलाव

  • आज से बैंकिंग शुल्क और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव हो सकता है
  • आज यानी अगस्त की शुरुआत के साथ कई बैंक क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज, सर्विस फीस में बदलाव कर सकते हैं
  • हालांकि, ये नियम सभी बैंकों पर लागू नहीं होते हैं। इसलिए इसके लिए अपने बैंक से संपर्क करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed