Online Dating Scam se Kaise bachein: वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है और इस दौरान प्यार, दोस्ती और रिश्तों की तलाश में लोग सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। लेकिन इसी मौके का फायदा उठाकर साइबर ठग और फ्रॉड करने वाले लोग भी सक्रिय हो जाते हैं। फेक प्रोफाइल, झूठे रिश्ते और भावनात्मक बातें करके लोगों को अपने जाल में फंसाना आजकल आम हो गया है।
{"_id":"69818a07814daddb2c054788","slug":"safety-tips-for-online-dating-scam-in-valentine-week-2026-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Week Warning: रोमांस के चक्कर में न गंवाएं पैसा और डाटा, ‘एंजल प्रिया’ स्कैम से बचने के आसान तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Valentine Week Warning: रोमांस के चक्कर में न गंवाएं पैसा और डाटा, ‘एंजल प्रिया’ स्कैम से बचने के आसान तरीके
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:45 AM IST
सार
Online Dating Scam: वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। ऐसे में कहीं आप भी प्यार की तलाश में धोखाधड़ी के शिकार न हो जाएं। यहां उससे बचने के लिए हम आपको बताएंगे कुछ तरीके।
विज्ञापन
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके
- फोटो : Freepik.com
1. अनजान प्रोफाइल से सावधान रहें
- वैलेंटाइन वीक के दौरान सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर कई फर्जी प्रोफाइल एक्टिव हो जाती हैं।
- तो अगर कोई व्यक्ति बहुत कम समय में आपसे इमोशनल बातें करने लगे या सीधे प्यार का इज़हार कर दे, तो अलर्ट हो जाएं।
- ऐसे लोग अक्सर प्रोफाइल फोटो और झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं।
- ध्यान रखें कि किसी पर भी तुरंत भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके
- फोटो : FREEPIK
2. पर्सनल जानकारी शेयर न करें
- ऑनलाइन बातचीत के दौरान कभी भी अपनी निजी जानकारी किसी से साझा नहीं करें।
- खासतौर पर घर का पता, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स, OTP, आधार कार्ड या पैन कार्ड की जानकारी शेयर न करें।
- ठग अक्सर मीठी बातों में फंसाकर ऐसी जानकारियां निकलवाते हैं और बाद में उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके
- फोटो : FREEPIK
3. पैसे मांगने वालों से दूरी बनाएं
- अगर कोई व्यक्ति भावनात्मक बातें करके, प्यार का वास्ता देकर या किसी इमरजेंसी का बहाना बनाकर आपसे पैसे मांगता है, तो ये फ्रॉड का साफ संकेत हो सकता है।
- सच्चे रिश्ते में पैसे की मांग शुरुआत में नहीं की जाती, इस बात को गांठ बांध लें।
विज्ञापन
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके
- फोटो : Freepik
4. वीडियो कॉल और पहचान की पुष्टि करें
- किसी पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान जरूर कन्फर्म करें।
- अधिकतर ठग वीडियो कॉल से बचते हैं और हमेशा कोई न कोई बहाना बना लेते हैं।
- ये भी एक बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है।
