सब्सक्राइब करें

Winter Hacks: ठंडे पानी में बर्तन धोने से जमने लगे हैं हाथ ट्राई करें ये हैक्स, बिना गीजर के मिलेगा आराम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 02 Jan 2026 01:33 PM IST
सार

How To Protect Hand From Cold Water: अगर ठंडे पानी से बर्तन धोने के बाद आपके हाथ भी पूरी तरह से जम जाते हैं तो ये लेख आपके काम का होने जा रहा है।

विज्ञापन
Simple dishwashing Tips to Wash Utensils Easily in cold winter season
ठंडे पानी में बर्तन धोने से जमने लगे हैं हाथ ट्राई करें ये हैक्स - फोटो : Adobe stock

How To Protect Hand From Cold Water: आज-कल सर्दी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। वैसे तो इस मौसम में कई दिक्कतें सामने आती हैं लेकिन सर्दियों में बर्तन धोना सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ठंडे पानी के कारण हाथ अकड़ने लगते हैं और छोटे-छोटे काम भी कठिन महसूस होने लगते हैं। ये दिक्कत उनलोगों को खूब परेशान करती है, जो रोजाना घर का काम संभालते हैं।



वैसे तो आप चाहें तो पानी के नल में गीजर लगवा सकते हैं, लेकिन ये हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप बर्तन धोने के इस काम को आरामदायक और सुरक्षित बना सकते हैं। ये उपाय आपके हाथों को ठंड से बचाते हैं और स्किन को भी नुकसान नहीं पहुंचने देते। इन टिप्स को अपनाकर आप बर्तन धोते समय हाथों के जमने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और सर्दियों में घर का काम आराम से कर सकते हैं।

Trending Videos
Simple dishwashing Tips to Wash Utensils Easily in cold winter season
ठंडे पानी में बर्तन धोने से जमने लगे हैं हाथ ट्राई करें ये हैक्स - फोटो : Adobe stock
पानी गर्म करें

बर्तन धोना सर्दियों में अक्सर परेशानी बन जाता है क्योंकि ठंडे पानी के कारण हाथ अकड़ने लगते हैं और छोटे-छोटे काम भी मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में बर्तन धोते समय पानी को हल्का गर्म रखें। ये हाथों को ठंड से बचाएगा और तेल या ग्रीस के दाग भी आसानी से निकल जाएंगे। बस ध्यान रखें कि ये पानी ज्यादा गर्म न हो। ज्यादा गर्म पानी आपके हाथों को जला सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Simple dishwashing Tips to Wash Utensils Easily in cold winter season
ठंडे पानी में बर्तन धोने से जमने लगे हैं हाथ ट्राई करें ये हैक्स - फोटो : Adobe stock
दस्ताने पहनें

बर्तन धोते समय हमेशा ही डिशिंग दस्ताने पहनना बहुत जरूरी है। रबर या सिलिकॉन के दस्ताने हाथों को ठंड और कीटाणुओं से सुरक्षित रखते हैं। ये आपको बाजार से लेकर ऑनलाइन भी काफी आसानी से मिल जाते हैं। इसलिए चाहें तो ये दस्ताने खरीद लें। इसके इस्तेमाल से आपके हाथ ठंडे पानी से सुरक्षित रहेंगे। 

 
Simple dishwashing Tips to Wash Utensils Easily in cold winter season
ठंडे पानी में बर्तन धोने से जमने लगे हैं हाथ ट्राई करें ये हैक्स - फोटो : Adobe stock
लगाएं हैंड क्रीम

बर्तन धोने से पहले हाथों पर हल्का सा हैंड क्रीम या ऑइली लोशन लगाना भी फायदेमंद है। ये हाथों को रूखापन और ठंड से बचाता है। लंबे समय तक बर्तन धोने से हाथ ठंडे हो सकते हैं, इसलिए बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें और हाथों को गर्म पानी में डालकर आराम दें।

 
विज्ञापन
Simple dishwashing Tips to Wash Utensils Easily in cold winter season
ठंडे पानी में बर्तन धोने से जमने लगे हैं हाथ ट्राई करें ये हैक्स - फोटो : Adobe stock
छोटे-छोटे ब्रेक लें

लगातार बर्तन धोने से हाथ जल्दी ठंडे हो जाते हैं। बीच-बीच में ब्रेक लेकर हाथों को गर्म पानी में डालकर आराम दें। बर्तन धोते समय धीरे-धीरे और सावधानी से हाथों का इस्तेमाल करें। इससे हाथ ठंडे होने के साथ-साथ चोटिल भी नहीं होंगे।  इन आसान उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में बर्तन धोने के काम को सहज और आरामदायक बना सकते हैं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed