सब्सक्राइब करें

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की पढ़ाई लिखाई या उसकी शादी को लेकर हैं चिंतित, तो इस स्कीम में करें निवेश

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 23 May 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi interest rate Registration Eligibility benefits know all details here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, तो आज हम आपको भारत सरकार की एक खास योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम Sukanya Samriddhi Yojana है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखकर की गई है। अगर आप अपनी बेटी की पढ़ाई लिखाई या उसके बड़े होने पर उसकी शादी के लिए पैसों को इकट्ठा कर रहे हैं, तो आपको उन पैसों को सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहिए। अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको बेटी की आयु 10 वर्ष होने से पहले उसका खाता इस योजना में खुलवाना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi interest rate Registration Eligibility benefits know all details here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश किए गए पैसों पर आपको सालाना 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलता है। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल बैंक ब्रांच में विजिट करके इस योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi interest rate Registration Eligibility benefits know all details here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

इस योजना में खुलवाए गए खाते का संचालन बेटी की उम्र 21 या 18 वर्ष के बाद उसकी शादी होने के समय तक किया जा सकता है। अगर आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए इस स्कीम से पैसे निकालना चाहते हैं, तो आप उसकी उम्र 18 वर्ष होने के बाद 50 प्रतिशत तक पैसों को निकाल सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi interest rate Registration Eligibility benefits know all details here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

वहीं अगर आपकी बेटी ने 10वीं कक्षा को पास कर लिया है। उस दौरान भी आप सुकन्या समृद्धि स्कीम से पैसे निकाल सकते हैं। इस योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वित्त वर्ष के अंत में ब्याज के पैसों को खाते में जमा कर दिया जाता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स में भी छूट मिलती है।

विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi interest rate Registration Eligibility benefits know all details here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आप इस योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड, बच्ची के माता पिता की तस्वीर, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, कानूनी अभिभावक का पैन कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed