सब्सक्राइब करें

Summer Tips: जलती-चुभती गर्मी से है बचना, तो साथ में रखें ये 4 चीजें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 25 Apr 2026 12:42 PM IST
सार

Garmi Se Bachane Ke Tarike: जिस तरह से गर्मी पड़ने लगी है, उससे हर कोई परेशान नजर आ रहा है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि गर्मी से बचने के लिए कौन सी 4 चीजें साथ रखनी चाहिए।

विज्ञापन
Summer Tips: What are the 4 things you should carry to beat the heat
गर्मी से बचने के क्या तरीके हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Summer Tips And Tricks: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि, देश की अधिकतर जगहों पर गर्मी पड़ रही है। पारा तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण लोगों को घरों से बाहर जाने में दिक्कत हो रही है।

सुबह-सुबह ही तेज धूप आ जाती है जिसके कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वाले लोग तक गर्मी से परेशान नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ कुछ चीजें जरूर रखें तकि आप गर्मी से बच सके। चलिए जानते हैं ये क्या चीजें हैं...

Trending Videos
Summer Tips: What are the 4 things you should carry to beat the heat
गर्मी से बचने के क्या तरीके हैं? - फोटो : Adobe Stock

गर्मी से बचने के लिए क्या चीजें साथ में रखें?

नंबर 1

  • आप अगर घर से बाहर जा रहे हैं, तो पानी की कमी न हो इसके लिए पानी की बोतल साथ रखें
  • पानी आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है
  • आप अपने साथ ओरएस का घोल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसका सेवन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Tips: What are the 4 things you should carry to beat the heat
गर्मी से बचने के क्या तरीके हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • अपने साथ छाता लेकर जरूर जाएं
  • धूप में जा रहे हैं, तो छाते का इस्तेमाल करें
  • इससे आपके सिर पर सीधे धूप नहीं पड़ती
  • साथ ही चक्कर आने से बचाने में मदद मिलती है और गर्मी से बचने में भी
Summer Tips: What are the 4 things you should carry to beat the heat
गर्मी से बचने के क्या तरीके हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • अगर आपके बच्चे स्कूल जाते हैं, तो उन्हें कैप पहनाएं
  • कैप से सिर गर्मी से बचता है
  • आप खुद भी गर्मी में कैप पहन सकते हैं
विज्ञापन
Summer Tips: What are the 4 things you should carry to beat the heat
गर्मी से बचने के क्या तरीके हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • गर्मी से बचने के लिए आप धूप वाला चश्मा पहन सकते हैं
  • आंखों को गर्मी से बचाने में ये चश्मा मदद करता है 
  • मार्केट में धूप का चश्मा आसानी से मिल जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed