अगर आप कार या बाइक चलाते हैं और लंबे समय से कोई ट्रैफिक चालान नहीं भरा है, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, लंबित ई-चालानों की वसूली का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। जहां सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने ई-चालानों की वसूली का आंकड़ा रखा गया। आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में लगभग 45000 करोड़ रुपये के ई-चालान जारी किए गए हैं।
{"_id":"6abb42a4817e9a86950cb0ab","slug":"supreme-court-suggests-new-ways-to-recover-pending-traffic-challans-2026-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: आपने भी लंबे समय से नहीं भरे अपने गाड़ी के चालान? तो इन 10 तरीकों से हो सकती है आपसे वसूली","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अलर्ट: आपने भी लंबे समय से नहीं भरे अपने गाड़ी के चालान? तो इन 10 तरीकों से हो सकती है आपसे वसूली
Tue, 29 Sep 2026 10:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:16 AM IST
सार
देशभर में जारी ई-चालानों की बड़ी रकम अब भी वसूल नहीं हो पाई है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में लंबित चालानों की वसूली के लिए कई उपाय सुझाए गए हैं जिसके चलते लोगों से चालान की राशि वसूलने के 10 तरीके बताए गए हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं?
- फोटो : एआई जनरेटेड
किन तरीकों से चालान वसूलने के लिए संभावित उपाय बताए गए हैं?
बिजली बिल से जोड़ने का सुझाव
- एक सुझाव यह है कि लंबे समय से लंबित चालान की रकम को संबंधित व्यक्ति के बिजली बिल से जोड़ा जा सकता है
- इससे बिजली बिल का भुगतान करते समय बकाया चालान भी वसूल हो सकेगा
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं?
- फोटो : Freepik
RC से जुड़े कामों पर रोक
- बकाया चालान वाले वाहन का नया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC जारी करने पर रोक लगाने का सुझाव दिया गया है
- इसके अलावा डुप्लीकेट RC जारी करने और वाहन की RC दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करने पर भी रोक लगाने की बात कही गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं?
- फोटो : AI जनरेटेड
फिटनेस और PUC पर भी असर
- ऐसे वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट को भी बकाया चालान से जोड़ा जा सकता है
- जब तक जुर्माने की रकम जमा न हो, तब तक फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं करने का सुझाव सामने आया है
- इसी तरह बकाया चालान वाले वाहन का PUC यानी प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी करने पर भी रोक लगाने की बात कही गई है
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने चालान के पैसे वसूलने के लिए क्या तरीके सुझाए हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट और लाइसेंस की कार्रवाई
- लंबित चालान वाले वाहनों को परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करने का सुझाव भी दिया गया है
- इसके साथ वाहन मालिक का नया ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं करने की बात कही गई है
- पहले से जारी ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड करने पर भी विचार करने का सुझाव दिया गया है