सब्सक्राइब करें

Swachh Bharat Abhiyan: इस योजना के तहत बनवा सकते हैं घर में शौचालय, वो भी बिल्कुल मुफ्त, जानें आवेदन का तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 May 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan how to apply for free toilet scheme
मुफ्त टॉयलेट कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

भारत देश में राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके तहत जरूरतमंद लोगों तक योजना के मुताबिक सुविधाएं पहुंचाई जाती हैं। इन योजनाओं में लोगों को आर्थिक लाभ देने से लेकर कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। जैसे- किसी योजना में रोजगार तो किसी में बीमा कवर लोगों को दिया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है स्वच्छ भारत अभियान, जिसके तहत लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त में शौचालय बनाकर दिया जाता है। इससे खुले में शौच करने को रोकने में काफी हद तक मिली है। ऐसे में खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में इस योजना का लाभ काफी संख्या में लोग ले रहे हैं। अगर आप भी अपने घर में मुफ्त में शौचालय बनवाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप स्वच्छ भारत योजना के तहत कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Swachh Bharat Abhiyan how to apply for free toilet scheme
मुफ्त टॉयलेट कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप मुफ्त में शौचालय बनवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इसके पोर्टल पर जाना है। फिर यहां पर आपको न्यू एप्लिकेंट पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan how to apply for free toilet scheme
मुफ्त टॉयलेट कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 2 

  • अब यहां पर खुद को रजिस्टर करें और फिर लॉगिन करें। इसके बाद आपको फॉर्म भरना है (भाग ए और भाग बी)।
Swachh Bharat Abhiyan how to apply for free toilet scheme
मुफ्त टॉयलेट कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको फॉर्म ए में आपका राज्य, वार्ड जैसी जानकारी भरनी है। जबकि फॉर्म बी में आवेदक का नाम, आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी आदि भरना है।
विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan how to apply for free toilet scheme
मुफ्त टॉयलेट कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है। आपको यहां पर एक स्लिप मिलेगी, जिसे आपको संभालकर रखना है और इससे आप अपने आवेदन को ट्रैक भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed