{"_id":"69a50a6b1c32d261530e44e2","slug":"tips-for-a-safe-holi-things-to-remember-when-you-buy-holi-colours-2026-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips For Safe Holi: पक्का रंग कहीं बिगाड़ न दे चेहरे की रौनक, खरीदने से पहले दुकानदार से पूछें ये 5 सवाल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tips For Safe Holi: पक्का रंग कहीं बिगाड़ न दे चेहरे की रौनक, खरीदने से पहले दुकानदार से पूछें ये 5 सवाल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:32 AM IST
सार
Holi 2026 Safety Tips: होली पर गलत और खराब रंगों का इस्तेमाल करके आप न सिर्फ अपनी त्वचा बल्कि आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए रंग खरीदने से पहले दुकानदार से कुछ सवाल अवश्य पूछें।
विज्ञापन
पक्का रंग खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : अमर उजाला
How To Buy Chemical Free Holi Color: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन बाजार में मिलने वाले पक्के या केमिकल युक्त रंग आपकी त्वचा की रंगत बिगाड़ सकते हैं। कई लोग बिना जानकारी के सस्ते या तेज रंग खरीद लेते हैं, जिसका असर बाद में चेहरे पर एलर्जी, जलन, दाने और स्किन डैमेज के रूप में दिखाई देता है। खासकर चेहरे की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए रंग खरीदते समय सावधानी बेहद जरूरी है।
Trending Videos
पक्का रंग खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe
सवाल 1: क्या यह रंग स्किन-फ्रेंडली या हर्बल है?
क्यों पूछें ये सवाल- हमेशा पूछें कि रंग प्राकृतिक तत्वों से बना है या केमिकल बेस्ड। हर्बल या ऑर्गेनिक रंग आमतौर पर फूलों, हल्दी, चंदन या अन्य प्राकृतिक चीजों से तैयार किए जाते हैं और त्वचा पर कम रिएक्शन करते हैं। पैकेट पर लिखे “Herbal” या “Skin Safe” दावे को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि सामग्री भी जरूर जांचें।
क्यों पूछें ये सवाल- हमेशा पूछें कि रंग प्राकृतिक तत्वों से बना है या केमिकल बेस्ड। हर्बल या ऑर्गेनिक रंग आमतौर पर फूलों, हल्दी, चंदन या अन्य प्राकृतिक चीजों से तैयार किए जाते हैं और त्वचा पर कम रिएक्शन करते हैं। पैकेट पर लिखे “Herbal” या “Skin Safe” दावे को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि सामग्री भी जरूर जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पक्का रंग खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe
सवाल 2: क्या इसमें कोई हेवी केमिकल या मेटल तो नहीं है?
क्यों पूछें ये सवाल-: सस्ते और तेज रंगों में कभी-कभी सीसा, क्रोमियम, कॉपर या अन्य हानिकारक तत्व मिलाए जाते हैं। ये स्किन एलर्जी, खुजली, जलन और दाने का कारण बन सकते हैं। दुकानदार से पूछें कि क्या यह रंग लैब-टेस्टेड है या किसी प्रमाणित ब्रांड का है। बिना ब्रांड या खुले रंग लेने से बचें।
क्यों पूछें ये सवाल-: सस्ते और तेज रंगों में कभी-कभी सीसा, क्रोमियम, कॉपर या अन्य हानिकारक तत्व मिलाए जाते हैं। ये स्किन एलर्जी, खुजली, जलन और दाने का कारण बन सकते हैं। दुकानदार से पूछें कि क्या यह रंग लैब-टेस्टेड है या किसी प्रमाणित ब्रांड का है। बिना ब्रांड या खुले रंग लेने से बचें।
पक्का रंग खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe stock
सवाल 3: क्या यह रंग आसानी से धुल जाएगा?
क्यों पूछें ये सवाल-: पक्का रंग त्वचा पर कई दिनों तक रह सकता है और उसे हटाने के लिए जोर से रगड़ना पड़ता है, जिससे स्किन डैमेज हो सकती है। दुकानदार से साफ पूछें कि क्या यह रंग पानी से आसानी से निकल जाएगा या नहीं। जो रंग जल्दी साफ हो जाए, वही बेहतर और सुरक्षित है।
क्यों पूछें ये सवाल-: पक्का रंग त्वचा पर कई दिनों तक रह सकता है और उसे हटाने के लिए जोर से रगड़ना पड़ता है, जिससे स्किन डैमेज हो सकती है। दुकानदार से साफ पूछें कि क्या यह रंग पानी से आसानी से निकल जाएगा या नहीं। जो रंग जल्दी साफ हो जाए, वही बेहतर और सुरक्षित है।
विज्ञापन
पक्का रंग खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : amar ujala
सवाल 4: क्या पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट है?
क्यों पूछें ये सवाल: हमेशा पैक्ड और लेबल वाले रंग ही खरीदें। पैकेट पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, निर्माता का नाम और सामग्री की जानकारी होनी चाहिए। बिना लेबल या खुले में बिकने वाले रंगों की गुणवत्ता की गारंटी नहीं होती और वे त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं।