Cancelled Train List In Hindi: एक शहर से दूसरे शहर में जाने के लिए लोग ट्रेन से सफर करते हैं। लंबी दूरी का सफर भी ट्रेन के जरिए आरामदायक तरीके से पूरा किया जा सकता है, लेकिन कई बार किन्हीं कारणों की वजह से हमें पता चलता है कि जिस ट्रेन का हमने टिकट बुक किया था, वो कैंसिल हो गई है।
Train Cancelled: चेक करें कहीं आपकी ट्रेन तो रद्द नहीं? रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें लिस्ट
Indian Railways Cancelled Train List: अगर आप भी इस सप्ताह में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो जान लें कि भारतीय रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस वजह से ट्रेनें कैंसिल हुई हैं?
- दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य चल रहा है
- ऐसे में इस ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों के संचालन में बदला किया गया है
- साथ ही कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है
- यही नहीं, कई ट्रेनों को उनके गंत्वय से पहले ही खत्म किया जाएगा यानी शॉर्ट टर्मिनेट
- इससे झारखंड से पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं?
भागा-आद्रा मेमू (भागा से आद्रा और आद्रा से भागा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन)
ये ट्रेन 21 जून को कैंसिल रहेगी
चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू (चंद्रपुरा से भोजूडीह और वापसी में भोजूडीह से चंद्रपुरा)
ये ट्रेन 21 जून को रद्द रहेगी यानी ये ट्रेन दोनों तरफ से नहीं चलेगी
आद्रा-आसनसोल मेमू
ये ट्रेन अलग-अलग दिनों में पूरी तरह से कैंसिल रहेगी, इसलिए इसका स्टेटस जरूर चेक कर लें
आद्रा-मिदनापुर मेमू
ये ट्रेन इस सप्ताह कुछ दिनों तक रद्द रहेगी, इसलिए इसका स्टेटस जरूर चेक कर लें
ये ट्रेनें भी रहेंगी कैंसिल:-
- रेलवे की तरफ से जारी हुई जानकारी के मुताबिक, कुछ लोकल और मेमू ट्रेनें कई अलग-अलग तरीखों पर कैंसिल रहेंगी
- इनमें नीचे दी गई ट्रेनें शामिल हैं:-
- प्रमुख रूप से भागा-आद्रा मेमू
- चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू
- आद्रा-आसनसोल मेमू
- आद्रा-मिदनापुर मेमू जैसी ट्रेनें शामिल हैं
टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू ट्रेन अपने गंतव्य की जगह आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी