Railway Station Waiting Room Rules: भारतीय रेलवे से सफर करते समय अक्सर ट्रेन लेट होने या कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने के लिए हमें स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में होटल का भारी-भरकम खर्च बचाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बने वेटिंग रूम (प्रतीक्षा कक्ष) सबसे बेहतरीन विकल्प होते हैं।
{"_id":"6a2fe89346274afce50c745a","slug":"indian-railway-rules-know-how-many-hours-you-can-stay-free-at-station-waiting-rooms-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Tips: अगर आपके पास कन्फर्म या आरएसी टिकट है, तो आप रेलवे स्टेशन पर कितने घंटे मुफ्त रुक सकते हैं?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Tips: अगर आपके पास कन्फर्म या आरएसी टिकट है, तो आप रेलवे स्टेशन पर कितने घंटे मुफ्त रुक सकते हैं?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:56 PM IST
सार
Free Stay With Confirmed Ticket : ट्रेन से यात्रा करने वाले अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि अगर टिकट कंफर्म है तो स्टेशन पर कितने देर रुक सकते हैं। आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन वेटिंग रूम नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों को देखते हुए रेलवे ने चलाईं हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें
- फोटो : Amar Ujala
ट्रेन पकड़ने से पहले रुकने की समय सीमा
- अगर आपके पास कन्फर्म या आरएसी टिकट है, तो आप अपनी ट्रेन के तय समय से अधिकतम 2 घंटे पहले मुफ्त में वेटिंग रूम में प्रवेश कर सकते हैं।
- कुछ बड़े स्टेशनों और एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में, यात्रियों को ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले तक भी रुकने की अनुमति मिल जाती है।
- अगर आपकी ट्रेन देर रात या तड़के सुबह की है, तो आप पूरी रात वेटिंग रूम में बिना कोई शुल्क दिए आराम से समय बिता सकते हैं।
Indian Railway
- फोटो : अमर उजाला
- अपना सफर पूरा करके गंतव्य स्टेशन पर उतरने के बाद भी आप स्टेशन के वेटिंग रूम का इस्तेमाल बिल्कुल मुफ्त कर सकते हैं।
- ट्रेन से उतरने के बाद यात्री को अपनी थकान मिटाने या फ्रेश होने के लिए अधिकतम 2 घंटे तक वेटिंग रूम में रुकने की कानूनी अनुमति होती है।
- अगर आपकी ट्रेन रात के समय स्टेशन पर पहुंचती है, तो सुरक्षा कारणों से आप अगली सुबह होने तक वहां मुफ्त में ठहर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट की श्रेणी के अनुसार मिलते हैं वेटिंग रूम
- फोटो : AdobeStock
टिकट की श्रेणी के अनुसार मिलते हैं वेटिंग रूम
- भारतीय रेलवे में स्लीपर क्लास और एसी क्लास (1AC, 2AC, 3AC) के यात्रियों के लिए अलग-अलग वेटिंग रूम की व्यवस्था होती है।
- अगर आपके पास थर्ड एसी या उससे ऊपर का कन्फर्म/आरएसी टिकट है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एयर-कंडीशनर (AC) वाले प्रीमियम वेटिंग रूम में बैठ सकते हैं।
- मुफ्त सेवा का लाभ उठाने के लिए वेटिंग रूम के एंट्री गेट पर तैनात कर्मचारी को अपना टिकट और एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) दिखाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
तय समय से ज्यादा रुकने पर क्या होगा?
- फोटो : AdobeStock
तय समय से ज्यादा रुकने पर क्या होगा?
- अगर आप निर्धारित 2 या 4 घंटे की मुफ्त समय सीमा से अधिक समय तक वेटिंग रूम में पाए जाते हैं, तो रेलवे प्रशासन आप पर जुर्माना लगा सकता है।
- अगर आपको स्टेशन पर 12 से 48 घंटे जैसी लंबी अवधि के लिए रुकना है, तो आपको बहुत ही कम पैसों में आईआरसीटीसी का रिटायरिंग रूम या डॉर्मिटरी बेड बुक कर सकते हैं।
- वहीं अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन पर बैठे हैं तो आप 2 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर रुक सकते हैं।