सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आयुष्मान भारत योजना में आपका नाम नहीं है? जानें आयुष्मान कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 15 Jun 2026 02:25 PM IST
सार

UP Ayushman Campaign 2026: उत्तर प्रदेश में इन दिनों आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनवाने का अभियान चल रहा है। ऐसे में जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है वो अपने नजदीकी सीएचसी केंद्र जाकर आपना कार्ड बनवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: UP Launches Special Campaign; Learn the Simple Steps to Apply for Your Card
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : AI
Ayushman Health Camp UP: अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना की सूची में नहीं है, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश में इन दिनों आम जनता को मुफ्त इलाज का तोहफा देने के लिए बड़े स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने की विशेष अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में ₹5 लाख तक की बड़ी सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है।
Ayushman Bharat Yojana: UP Launches Special Campaign; Learn the Simple Steps to Apply for Your Card
उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान की बड़ी बातें - फोटो : Freepik

उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान की बड़ी बातें

  • स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक यह विशेष कार्ड मेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
  • उन्होंने सभी सम्मानित और पात्र नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य कैंप में जाकर अपना कार्ड जरूर बनवाएं।
  • इस योजना के तहत अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए यह आयुष्मान कार्ड पूरी तरह मान्य और अनुमन्य कर दिया गया है।
 
Ayushman Bharat Yojana: UP Launches Special Campaign; Learn the Simple Steps to Apply for Your Card
कैंप में कार्ड बनवाने की बेहद सरल प्रक्रिया - फोटो : Freepik

कैंप में कार्ड बनवाने की बेहद सरल प्रक्रिया

  • आप अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या गांव-मोहल्ले में लगे विशेष आयुष्मान स्वास्थ्य कैंप में जा सकते हैं।
  • कैंप में जाते समय अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर अपने साथ रखना बिल्कुल न भूलें।
  • वहां मौजूद अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे, बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) लेंगे और आपकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को तुरंत पूरा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: UP Launches Special Campaign; Learn the Simple Steps to Apply for Your Card
बिना सूची में नाम के कार्ड कैसे बनेगा? - फोटो : Amar Ujala
बिना सूची में नाम के कार्ड कैसे बनेगा?
  • सरकार ने अब अंत्योदय कार्ड धारकों, निर्माण श्रमिकों और वरिष्ठ नागरिकों जैसी कई नई श्रेणियों को योजना में सीधे जोड़ दिया है।
  • अगर सूची में नाम ढूंढने में दिक्कत आ रही है, तो कैंप या अस्पताल में तैनात 'आयुष्मान मित्र' से अपनी पात्रता जांचने को कहें।
  • सरकार इस विशेष अभियान के जरिए उन छूटे हुए पात्र परिवारों का नाम डेटाबेस में जोड़ रही है जो इसके हकदार हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: UP Launches Special Campaign; Learn the Simple Steps to Apply for Your Card
इस योजना के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ - फोटो : Amar Ujala
इस योजना के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ
  • इस योजना के जरिए आपको और आपके परिवार को हर साल ₹5 लाख तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
  • कार्ड बन जाने के बाद आप देश और राज्य के किसी भी लिस्टेड (आबद्ध) सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में फ्री इलाज करा सकते हैं।
  • ऑपरेशन, डॉक्टर की फीस, भर्ती होने का खर्च और दवाइयों समेत अस्पताल का लगभग सारा खर्च इस कार्ड के जरिए सरकार उठाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed