सब्सक्राइब करें

Driving Tips: एक्सप्रेसवे पर 100 की स्पीड में अगर गाड़ी का टायर फट जाए, तो भूलकर भी न करें ये गलती

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 15 Jun 2026 03:33 PM IST
सार

Car Tyre Blowout Guide: एक्सप्रेसवे पर अक्सर ऐसी घटनाओं की खबरें आती हैं, जिसमें गाड़ी की टायर फटने की वजह से एक्सिडेंट होते हैं। तेज रफ्तार गाड़ी की टायर फटने पर अक्सर लोग पैनिक हो जाते हैं, आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

विज्ञापन
Expressway Driving Tips: What to Do If Your Tyre Bursts at 100 kmph know in hindi
एक्सप्रेसवे ड्राइविंग टिप्स - फोटो : AI

Expressway Driving Tips: एक्सप्रेसवे पर अक्सर लोग तेज रफ्तार में चलते हैं, और यहां सामान्यतौर पर लोग 80-100 किमी/घंटा की स्पीड से चलते हैं। रफ्तार में चलते समय अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जहां अचानक गाड़ी का टायर फट जाता है। यह एक ऐसी जानलेवा स्थिति है जहां जिंदगी और मौत के बीच महज कुछ सेकेंड्स का फासला होता है। ऐसे नाजुक समय में अधिकांश ड्राइवर बुरी तरह घबरा जाते हैं और अनजाने में कुछ ऐसी गंभीर गलतियां कर बैठते हैं, जिससे गाड़ी पलक झपकते ही अनियंत्रित होकर पलट जाती है।



जब तेज गति में टायर ब्लास्ट होता है, तो गाड़ी पूरी ताकत से किसी एक दिशा में खिंचने लगती है। इस आपातकालीन स्थिति में आपकी सूझबूझ और शांत दिमाग ही आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकता है। ऐसी स्थिति में आपको भूलकर भी अचानक ब्रेक नहीं दबाना है और न ही स्टीयरिंग को तेजी से मोड़ना चाहिए। बल्कि स्टीयरिंग को दोनों हाथों से मजबूती से थामकर गाड़ी को सीधा रखना है और एक्सीलेटर से धीरे-धीरे पैर हटाना है ताकि गाड़ी खुद नियंत्रित हो सके।

Expressway Driving Tips: What to Do If Your Tyre Bursts at 100 kmph know in hindi
भूलकर भी न करें ये सबसे बड़ी गलतियां - फोटो : Adobe Stock

भूलकर भी न करें ये सबसे बड़ी गलतियां

  • टायर फटते ही कभी भी ब्रेक पैडल को पूरी ताकत से न दबाएं, इससे गाड़ी तुरंत स्पिन (घूम) करके पलट जाएगी।
  • तेज रफ्तार में अचानक हैंडब्रेक खींचने से गाड़ी के पिछले पहिये लॉक हो जाते हैं और ऐसी स्थिति में एक्सीडेंट होना तय है।
  • घबराहट में स्टीयरिंग व्हील को किसी एक तरफ अचानक मोड़ने की गलती बिल्कुल भी न करें।
Expressway Driving Tips: What to Do If Your Tyre Bursts at 100 kmph know in hindi
टायर फटने पर तुरंत अपनाएं ये तरीके - फोटो : AI

टायर फटने पर तुरंत अपनाएं ये तरीके

  • दोनों हाथों से स्टीयरिंग व्हील को सीधा और पूरी मजबूती से थाम लें ताकि गाड़ी का संतुलन न बिगड़े।
  • अचानक पैर हटाने के बजाय धीरे-धीरे एक्सीलेटर (रेस) को छोड़ें, जिससे इंजन ब्रेकिंग से गाड़ी की गति खुद कम हो।
  • गाड़ी जिस तरफ खिंच रही हो, उसके विपरीत दिशा में हल्का सा बल लगाकर गाड़ी को सीधा ट्रैक पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Expressway Driving Tips: What to Do If Your Tyre Bursts at 100 kmph know in hindi
गाड़ी की रफ्तार कम होने के बाद क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

गाड़ी की रफ्तार कम होने के बाद क्या करें?

  • जब गाड़ी की रफ्तार घटकर 30 से 40 किमी/घंटा आ जाए, तब बहुत धीरे-धीरे और आराम से ब्रेक लगाना शुरू करें।
  • गाड़ी को सड़क के किनारे सुरक्षित जगह (हार्ड शोल्डर) पर ले जाने के लिए तुरंत लेफ्ट साइड का इंडिकेटर ऑन करें।
  • गाड़ी को किनारे खड़ी करने के बाद चारों इंडिकेटर ऑन कर दें ताकि पीछे से आ रहे वाहनों को खतरा दिख सके।
विज्ञापन
Expressway Driving Tips: What to Do If Your Tyre Bursts at 100 kmph know in hindi
ऐसे हादसे से बचने के लिए जरूरी सावधानियां - फोटो : Adobe Stock
ऐसे हादसे से बचने के लिए जरूरी सावधानियां
  • एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले टायरों में हवा का दबाव बिल्कुल सही और कंपनी के मानकों के अनुसार रखें।
  • एक्सप्रेसवे पर तय की गई गति सीमा (स्पीड लिमिट) के अंदर ही गाड़ी चलाएं, ताकि आपातकाल में कंट्रोल करना आसान हो।
  • अगर टायर गोटी घिंस चुके हैं या उनमें क्रैक (दरारें) आ गए हैं, तो उन्हें तुरंत बदलवाएं, क्योंकि गर्मी में ये जल्दी फटते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed