Bike Helmet Fine Amount: हमारे देश में मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाते समय राइडर के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, यह बात सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाइक पर पीछे बैठने वाले सह-यात्री के लिए भी हेलमेट पहनना कानूनी रूप से उतना ही जरूरी है? अक्सर देश के छोटे शहरों या कस्बों में जागरूकता की कमी या ढिलाई के कारण पीछे बैठने वालों का चालान नहीं काटा जाता है।
{"_id":"6a2ec003a69aee4ded027f19","slug":"two-wheeler-helmet-rules-can-you-be-fined-1000-if-the-pillion-rider-is-not-wearing-a-helmet-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: क्या बाइक पर पीछे बैठने वाले सह-यात्री का हेलमेट न होने पर भी चालान कटता है? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips: क्या बाइक पर पीछे बैठने वाले सह-यात्री का हेलमेट न होने पर भी चालान कटता है? जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:21 PM IST
सार
Traffic Challan Rules: अक्सर जो लोग शहरों में नए-नए आए होते हैं उन्हें ये नहीं मालूम होता है कि बाइक पर पीछे बैठे यात्री का भी चालान कट सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक चालान नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mumbai Traffic Police
- फोटो : Adobe Stock
क्या कहता है ट्रैफिक कानून और जुर्माने का नियम
- मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बाइक चलाने वाले और पीछे बैठने वाले, दोनों ही व्यक्तियों के लिए सुरक्षा हेलमेट पहनना पूरी तरह अनिवार्य किया गया है।
- अगर आपके पीछे बैठा सह-यात्री बिना हेलमेट के सफर कर रहा है, तो आपका ₹1000 का ट्रैफिक चालान कट सकता है।
- कुछ राज्यों में इस नियम के उल्लंघन पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ राइडर का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड भी किया जा सकता है।
ट्रैफिक नियम
- फोटो : Adobe Stock
छोटे शहरों और बड़े महानगरों में अंतर का सच
- कस्बों में अक्सर पुलिस पीछे बैठे व्यक्ति पर ध्यान नहीं देती, जिससे लोगों को लगता है कि ऐसा कोई नियम ही नहीं बना है।
- दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में चौराहों पर लगे ऑटोमैटिक सीसीटीवी कैमरे तुरंत पीछे वाले का बिना हेलमेट का फोटो खींचकर ऑनलाइन चालान भेज देते हैं।
- जागरूकता के अभाव में जब ग्रामीण या छोटे शहरों के लोग अपनी बाइक से बड़े शहरों में प्रवेश करते हैं, तो वे अनजाने में इस नियम के शिकार बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम
- फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा हेलमेट को लेकर सरकार के कड़े मानक
- सिर्फ हेलमेट लगाना काफी नहीं है, कानूनन वह हेलमेट भारतीय मानक ब्यूरो (BSI) द्वारा प्रमाणित यानी आईएसआई (ISI) मार्क वाला ही होना चाहिए।
- पीछे बैठी महिलाएं या पुरुष अक्सर चालान से बचने के लिए साधारण प्लास्टिक कैप या हाफ हेलमेट लगा लेते हैं, जो पूरी तरह अवैध है और इस पर भी चालान कटेगा।
- हेलमेट के नीचे दी गई पट्टी या क्लिप को अच्छी तरह लॉक करना जरूरी है, खुली क्लिप होने पर भी पुलिस जुर्माना ठोक सकती है।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम
- फोटो : Adobe Stock
आम जनता के लिए जरूरी और काम की सलाह
- अगर आप अक्सर किसी न किसी को अपनी बाइक पर पीछे बैठाते हैं, तो अपनी गाड़ी के साथ हमेशा एक अतिरिक्त सुरक्षित हेलमेट जरूर लॉक करके रखें।
- नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार, यदि बाइक पर 4 साल से अधिक उम्र का बच्चा भी पीछे बैठा है, तो उसके लिए भी क्रैश हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
- यह नियम सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि किसी भी अप्रिय दुर्घटना में दोनों यात्रियों के सिर और जान की रक्षा करने के लिए बनाया गया है।