सब्सक्राइब करें

Stuck Lift Tips: अगर अचानक लिफ्ट बीच में अटक जाए तो न हों पैनिक, जान लें क्या करें क्या नहीं

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 13 Jun 2026 07:32 PM IST
सार

Stuck In Lift Safety Tips: लिफ्ट में फंसने पर अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि लोग ऐसी स्थिति में समझ नहीं पाते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
What to Do If You Get Stuck in a Lift: Essential Safety Tips to Avoid Panic
लिफ्ट में फंसने पर क्या करें? - फोटो : AI

Stuck In Lift Safety Tips: मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों, मॉल या ऑफिसों में लिफ्ट का इस्तेमाल बहुत से लोगों के जीवन के दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। मगर सोचिए, अगर अचानक बिजली गुल होने या किसी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक जाए, तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में अक्सर लोग बुरी तरह डर जाते हैं, जिससे उनका दम घुटने लगता है और वे जानकारी के आभाव में अक्सर कुछ गलत कदम उठा लेते हैं जिससे वो खुद का नुकसान कर बैठते हैं। 



लिफ्ट में फंसने बाद डरना स्वभाविक है। मगर पैनिक होकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ऐसी स्थिति में शांत रहकर सूझबूझ दिखाने से आप सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि लिफ्ट अटकने पर आपको क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए।

What to Do If You Get Stuck in a Lift: Essential Safety Tips to Avoid Panic
सबसे पहले खुद को शांत रखें - फोटो : AI

सबसे पहले खुद को शांत रखें

  • लिफ्ट में वेंटिलेशन (हवा आने-जाने की व्यवस्था) हमेशा चालू रहती है। इसलिए यह डर मन से निकाल दें कि अंदर ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी।
  • घबराहट में दिल की धड़कन तेज होती है, जिससे सांस फूलने लगती है। खुद को शांत करने के लिए लंबी और गहरी सांसें लें।
  • अगर आपके साथ लिफ्ट में बच्चे या बुजुर्ग भी फंसे हैं, तो उन्हें भरोसा दें कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।
What to Do If You Get Stuck in a Lift: Essential Safety Tips to Avoid Panic
मदद के लिए इन तरीकों को अपनाएं - फोटो : AI

मदद के लिए इन तरीकों को अपनाएं

  • लिफ्ट के पैनल पर एक पीले या लाल रंग का अलार्म बटन होता है, उसे लगातार दबाएं ताकि बाहर मौजूद लोगों को पता चल सके।
  • पैनल पर बने फोन या इंटरकॉम बटन को दबाकर बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड या मेंटेनेंस टीम से बात करने की कोशिश करें।
  • अगर फोन में नेटवर्क आ रहा हो, तो तुरंत बिल्डिंग के हेल्पलाइन नंबर, परिवार के किसी सदस्य या 112 पर कॉल करके अपनी लोकेशन बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Do If You Get Stuck in a Lift: Essential Safety Tips to Avoid Panic
ये गलतियां भूलकर भी न करें - फोटो : एआई जनरेटेड

ये गलतियां भूलकर भी न करें

  • बंद लिफ्ट के दरवाजे को हाथ या पैर से जबरदस्ती खोलने की कोशिश बिल्कुल न करें, इससे लिफ्ट का लॉक डैमेज हो सकता है।
  • फिल्मों की तरह लिफ्ट की छत के इमरजेंसी एग्जिट से बाहर कूदने की कोशिश न करें, यह बेहद जानलेवा साबित हो सकता है।
  • अगर लाइट चली जाए, तो पैनिक होने के बजाय अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑन कर लें ताकि अंदर पूरी तरह अंधेरा न रहे।
विज्ञापन
What to Do If You Get Stuck in a Lift: Essential Safety Tips to Avoid Panic
सुरक्षा के कुछ अन्य जरूरी नियम - फोटो : Freepik
सुरक्षा के कुछ अन्य जरूरी नियम
  • लिफ्ट के अंदर कूदने या बार-बार हिलने-डुलने से बचें, इससे लिफ्ट का बैलेंस बिगड़ सकता है और वह नीचे की तरफ झटका ले सकती है।
  • घबराने के बजाय इस बात का इंतजार करें कि बिल्डिंग की टेक्निकल टीम या लिफ्ट ऑपरेटर आकर आपको सुरक्षित तरीके से बाहर निकाले।
  • लिफ्ट की क्षमता से अधिक लोग या भारी सामान लेकर सफर करने से बचें, क्योंकि ओवरलोडिंग भी लिफ्ट अटकने की एक बड़ी वजह होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed