सब्सक्राइब करें

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की जारी हुई 37वीं किस्त, ऐसे चेक करें आपको 1500 मिले या नहीं

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 14 Jun 2026 04:03 PM IST
सार

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप कैसे चेक कर सकती हैं कि आपके खाते में 1500 आए या नहीं। साथ ये भी जानेंगे कि जिन लोगों के खाते में पैसे नहीं आए हैं उन्हें क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
Ladli Behna Yojana: 37th Installment Released, Step-by-Step Guide to Check Your ₹1500 Balance
जारी हुई लाडली बहना की 37वीं किस्त - फोटो : AI

Ladli Behna Yojana 37th Installment: मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत राज्य की सवा करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने आज यानी 14 जून 2006 को सागर जिले के देवरी विधानसभा 37वीं किस्त जारी की है।



बता दें कि इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार के लिए की गई थी। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और यह चेक करना चाहती हैं कि आपके खाते में इस महीने के पैसे आए हैं या नहीं, तो आप घर बैठे बेहद आसान तरीके से अपना पेमेंट स्टेटस देख सकती हैं।

Ladli Behna Yojana: 37th Installment Released, Step-by-Step Guide to Check Your ₹1500 Balance
इन आसान स्टेप्स से चेक करें ₹1500 का स्टेटस - फोटो : AdobeStock

इन आसान स्टेप्स से चेक करें ₹1500 का स्टेटस

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी नंबर दर्ज करें, इसके ओटीपी डालकर नंबर वेरिफाई करें।
  • सही जानकारी डालते ही आपके सामने पूरी पेमेंट हिस्ट्री खुल जाएगी, जहां आप ₹1500 की नई किस्त देख सकती हैं।
Ladli Behna Yojana: 37th Installment Released, Step-by-Step Guide to Check Your ₹1500 Balance
पैसा न आने पर क्या करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

पैसा न आने पर क्या करें?

  • अगर आपकी किस्त रुक गई है, तो नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय जाकर तुरंत eKYC पूरा करवाएं।
  • आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा (सीडेड) होना अनिवार्य है, वरना पैसा अटक सकता है।
  • अपने बैंक जाकर सुनिश्चित करें कि आपके खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की सुविधा चालू है।
  • अगर आपका आवेदन रिजेक्ट हो गया है, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर उसका सही कारण चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ladli Behna Yojana: 37th Installment Released, Step-by-Step Guide to Check Your ₹1500 Balance
योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी नियम - फोटो : AdobeStock

योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी नियम

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाओं को ही मिलता है।
  • योजना के नियमों के अनुसार महिला के परिवार की कुल सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली विवाहित, विधवा या तलाकशुदा महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या आयकर दाता न हो और 5 एकड़ से अधिक जमीन न हो।
विज्ञापन
Ladli Behna Yojana: 37th Installment Released, Step-by-Step Guide to Check Your ₹1500 Balance
योजना का उद्देश्य - फोटो : AdobeStock
योजना का उद्देश्य
  • महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • इस निश्चित राशि से बहनें अपनी छोटी-मोटी घरेलू और व्यक्तिगत जरूरतें बिना किसी पर निर्भर रहे पूरी कर सकती हैं।
  • योजना के लाभार्थियों को पक्के मकान के लिए 'लाड़ली बहना आवास योजना' से भी जोड़ा जाता है।
  • सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर राज्य में स्वयं सहायता समूहों के जरिए 'लखपति बहना' बनाना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed