Check Voter List Mobile: लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव यानी चुनावों में मतदान करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड तो होता है, पर मुख्य वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप पोलिंग बूथ पर जाकर भी वोट नहीं डाल पाते हैं। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव आने वाले हैं, साथ ही 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भी होने वाला है।
{"_id":"6a2e7d7068212044d40f168d","slug":"voter-list-2026-step-by-step-guide-to-check-your-name-online-using-mobile-app-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Voter List: चुनाव से पहले चेक कर लें वोटर लिस्ट, यहां जानें घर बैठे मोबाइल से नाम जांचने का बेहद आसान तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Voter List: चुनाव से पहले चेक कर लें वोटर लिस्ट, यहां जानें घर बैठे मोबाइल से नाम जांचने का बेहद आसान तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 14 Jun 2026 03:37 PM IST
सार
Electoral Roll Name Search: उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में पंचायत चुनाव आने वाले हैं। ऐसे चुनाव में एक-एक वोट की कीमत काफी बढ़ जाती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप घर बैठे अपना नाम वोटर लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर हेल्पलाइन एप से जांचने का पहला तरीका
- फोटो : ANI
वोटर हेल्पलाइन एप से जांचने का पहला तरीका
- सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से निर्वाचन आयोग का आधिकारिक 'Voter Helpline' एप डाउनलोड करें।
- एप को खोलकर होमपेज पर दिख रहे 'सर्च योर नेम इन इलेक्टोरल रोल' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां आप अपने नाम, पिता का नाम, उम्र और राज्य का नाम भरकर लिस्ट में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
mobile new
- फोटो : Adobe Stock
बारकोड और एपिक नंबर से ढूंढें नाम
- अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है, तो ऐप में 'सर्च बॉय एपिक नंबर' का विकल्प चुनें और अपना मतदाता क्रमांक दर्ज करें।
- आप अपने वोटर आईडी कार्ड पर छपे क्यूआर कोड या बारकोड को मोबाइल कैमरे से स्कैन करके भी तुरंत अपना नाम देख सकते हैं।
- नाम मिलने पर आप अपनी पूरी चुनावी डिटेल और पोलिंग बूथ की जानकारी वाली पर्ची को मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट का दूसरा विकल्प (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
आधिकारिक वेबसाइट का दूसरा विकल्प
- मोबाइल एप के अलावा आप सीधे चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in) पर जाकर भी सूची देख सकते हैं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'Search in Electoral Roll' लिंक पर क्लिक करें और अपनी भाषा का चुनाव करें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद फोन पर आए ओटीपी को भरकर अपनी पंचायत या वार्ड की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
लिस्ट में नाम न होने पर तुरंत करें ये काम
- फोटो : Adobe Stock
लिस्ट में नाम न होने पर तुरंत करें ये काम
- अगर लिस्ट से आपका नाम कट गया है या गायब है, तो वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए ही नया नाम जोड़ने के लिए 'Form 6' ऑनलाइन भर दें।
- किसी भी तरह की गड़बड़ी या ऑफलाइन सुधार के लिए आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- वोटर लिस्ट या मतदान से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए सरकार के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर '1950' पर कॉल करके तुरंत मदद लें।