सब्सक्राइब करें

Google Drive: गूगल ड्राइव का 15GB स्पेस बार-बार हो जाता है फुल? बिना पैसे दिए इन 3 तरीकों से खाली करें जगह

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 13 Jun 2026 05:06 PM IST
सार

Google Drive Free Storage: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों का गूगल स्टोरेज जल्दी ही भर जाता है। ऐसे में महत्वपूर्ण मेल भी नहीं आ पाते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि गूगल स्टोरेज को कैसे खाली कर सकते हैं।

विज्ञापन
Google Drive Full 3 Free and Easy Ways to Clear Space Without Paying a Rupee
जी मेल स्टोरेज खाली करने के टिप्स - फोटो : AI

Google One Storage Full: आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करता है, जिसके साथ हमें 15GB का मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलता है। शुरुआत में तो यह स्पेस बहुत ज्यादा लगता है, लेकिन जीमेल, गूगल फोटोज और भारी फाइलों के कारण यह बहुत जल्दी फुल हो जाता है।



स्टोरेज फुल होते ही जरूरी ईमेल आने बंद हो जाते हैं और हम परेशान होने लगते हैं। अक्सर लोग स्पेस बढ़ाने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने लगते हैं। लेकिन रुकिए, बिना एक भी रुपया खर्च किए आप आसानी से जगह खाली कर सकते हैं। आइए समझते हैं वे 3 आसान तरीके।

Google Drive Full 3 Free and Easy Ways to Clear Space Without Paying a Rupee
जीमेल से भारी और पुरानी फाइल्स को साफ करें - फोटो : FREEPIK

जीमेल से भारी और पुरानी फाइल्स को साफ करें

  • जीमेल के सर्च बार में 'has:attachment larger:10M' लिखकर सर्च करें। इससे 10MB से बड़ी फाइलों वाले सभी ईमेल्स एक साथ सामने आ जाएंगे।
  • शॉपिंग, बैंक स्टेटमेंट्स और सोशल मीडिया के हजारों पुराने ईमेल्स को सिलेक्ट करके एक साथ डिलीट कर दें।
  • ईमेल्स डिलीट करने के बाद 'इंपटि ट्रैस' फोल्डर में जाकर उसे परमानेंट डीलीट करें, तभी स्पेस खाली होगा।
Google Drive Full 3 Free and Easy Ways to Clear Space Without Paying a Rupee
गूगल ड्राइव से बड़ी और डुप्लिकेट फाइल्स की सफाई - फोटो : Freepik

गूगल ड्राइव से बड़ी और डुप्लिकेट फाइल्स की सफाई

  • गूगल ड्राइव खोलें और 'स्टोरेज' वाले विकल्प पर क्लिक करें। इससे सबसे बड़ी फाइलें सबसे ऊपर दिखाई देने लगेंगी।
  • वर्षों पुरानी प्रोजेक्ट फाइल्स, भारी पीडीएफ और पुराने एप्स के बैकअप को तुरंत डिलीट कर दें।
  • 'शेयर्ड विद मी' सेक्शन में जाकर उन भारी फाइलों को हटाएं जिनकी अब आपको कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Google Drive Full 3 Free and Easy Ways to Clear Space Without Paying a Rupee
गूगल फोटोज की छिपी हुई भारी फाइलों को हटाएं - फोटो : Adobe Stock

गूगल फोटोज की छिपी हुई भारी फाइलों को हटाएं

  • फोटोज एप की सेटिंग्स में जाकर आगे से अपलोड होने वाली तस्वीरों को 'ओरिजनल क्वालिटी' के बजाय 'स्टोरेज सेवर' पर सेट करें।
  • गूगल वन एप या वेब पर जाकर 'लार्ज फोटोज और वीडियोज' सेक्शन चेक करें और फालतू वीडियो डिलीट करें।
  • फोन के स्क्रीनशॉट्स और वॉट्सऐप से बैकअप हुई बेकार तस्वीरों को चुन-चुनकर साफ करें, क्योंकि ये बहुत जगह घेरते हैं।
विज्ञापन
Google Drive Full 3 Free and Easy Ways to Clear Space Without Paying a Rupee
आम इंसान के लिए कुछ बेहद जरूरी और स्मार्ट टिप्स - फोटो : Adobe stock
आम इंसान के लिए कुछ बेहद जरूरी और स्मार्ट टिप्स
  • वॉट्सऐप या फोन गैलरी का ऑटो-बैकअप बंद रखें, सिर्फ जरूरी चीजों को ही मैन्युअली क्लाउड पर सेव करें।
  • अगर 15GB बार-बार फुल हो रहा है, तो आप सिर्फ फाइल्स रखने के लिए एक नया दूसरा मुफ्त गूगल अकाउंट बना सकते हैं।
  • महीने में कम से कम एक बार अपने डिजिटल स्टोरेज की सफाई जरूर करें, ताकि अचानक जरूरी काम न रुके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed