Google One Storage Full: आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करता है, जिसके साथ हमें 15GB का मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलता है। शुरुआत में तो यह स्पेस बहुत ज्यादा लगता है, लेकिन जीमेल, गूगल फोटोज और भारी फाइलों के कारण यह बहुत जल्दी फुल हो जाता है।
{"_id":"6a2d40b58771d4428d01c21f","slug":"google-drive-full-3-free-and-easy-ways-to-clear-space-without-paying-a-rupee-2026-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Google Drive: गूगल ड्राइव का 15GB स्पेस बार-बार हो जाता है फुल? बिना पैसे दिए इन 3 तरीकों से खाली करें जगह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Google Drive: गूगल ड्राइव का 15GB स्पेस बार-बार हो जाता है फुल? बिना पैसे दिए इन 3 तरीकों से खाली करें जगह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:06 PM IST
सार
Google Drive Free Storage: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों का गूगल स्टोरेज जल्दी ही भर जाता है। ऐसे में महत्वपूर्ण मेल भी नहीं आ पाते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि गूगल स्टोरेज को कैसे खाली कर सकते हैं।
विज्ञापन
जी मेल स्टोरेज खाली करने के टिप्स
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीमेल से भारी और पुरानी फाइल्स को साफ करें
- फोटो : FREEPIK
जीमेल से भारी और पुरानी फाइल्स को साफ करें
- जीमेल के सर्च बार में 'has:attachment larger:10M' लिखकर सर्च करें। इससे 10MB से बड़ी फाइलों वाले सभी ईमेल्स एक साथ सामने आ जाएंगे।
- शॉपिंग, बैंक स्टेटमेंट्स और सोशल मीडिया के हजारों पुराने ईमेल्स को सिलेक्ट करके एक साथ डिलीट कर दें।
- ईमेल्स डिलीट करने के बाद 'इंपटि ट्रैस' फोल्डर में जाकर उसे परमानेंट डीलीट करें, तभी स्पेस खाली होगा।
गूगल ड्राइव से बड़ी और डुप्लिकेट फाइल्स की सफाई
- फोटो : Freepik
गूगल ड्राइव से बड़ी और डुप्लिकेट फाइल्स की सफाई
- गूगल ड्राइव खोलें और 'स्टोरेज' वाले विकल्प पर क्लिक करें। इससे सबसे बड़ी फाइलें सबसे ऊपर दिखाई देने लगेंगी।
- वर्षों पुरानी प्रोजेक्ट फाइल्स, भारी पीडीएफ और पुराने एप्स के बैकअप को तुरंत डिलीट कर दें।
- 'शेयर्ड विद मी' सेक्शन में जाकर उन भारी फाइलों को हटाएं जिनकी अब आपको कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल फोटोज की छिपी हुई भारी फाइलों को हटाएं
- फोटो : Adobe Stock
गूगल फोटोज की छिपी हुई भारी फाइलों को हटाएं
- फोटोज एप की सेटिंग्स में जाकर आगे से अपलोड होने वाली तस्वीरों को 'ओरिजनल क्वालिटी' के बजाय 'स्टोरेज सेवर' पर सेट करें।
- गूगल वन एप या वेब पर जाकर 'लार्ज फोटोज और वीडियोज' सेक्शन चेक करें और फालतू वीडियो डिलीट करें।
- फोन के स्क्रीनशॉट्स और वॉट्सऐप से बैकअप हुई बेकार तस्वीरों को चुन-चुनकर साफ करें, क्योंकि ये बहुत जगह घेरते हैं।
विज्ञापन
आम इंसान के लिए कुछ बेहद जरूरी और स्मार्ट टिप्स
- फोटो : Adobe stock
आम इंसान के लिए कुछ बेहद जरूरी और स्मार्ट टिप्स
- वॉट्सऐप या फोन गैलरी का ऑटो-बैकअप बंद रखें, सिर्फ जरूरी चीजों को ही मैन्युअली क्लाउड पर सेव करें।
- अगर 15GB बार-बार फुल हो रहा है, तो आप सिर्फ फाइल्स रखने के लिए एक नया दूसरा मुफ्त गूगल अकाउंट बना सकते हैं।
- महीने में कम से कम एक बार अपने डिजिटल स्टोरेज की सफाई जरूर करें, ताकि अचानक जरूरी काम न रुके।