सब्सक्राइब करें

Fake e-Challan Alert: कैसे होती है फेक ई-चालान के नाम पर ठगी? जाने कैसे जालसाज फंसाते हैं आपको अपने जाल में

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 15 Jun 2026 08:09 AM IST
सार

Fake e-Challan Se Kaise Bache: क्या आप जानते हैं जालसाज आपको ठगने के लिए फेक ई-चालान के मैसेज भी भेजते हैं और आपका एक क्लिक आपकी मेहनत की कमाई के लिए खतरा बन जाता है?

विज्ञापन
Fake e-Challan Alert: How fraud is committed in the name of fake e-challans se kaise bache
फेक ई-चालान वाले मैसेज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Fake e-Challan: हम जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हमें सड़क एवं यातायात के कई नियमों का पालन करना होता है। अगर नियमों का पालन नहीं किया जाए तो आपका चालान भी कट सकता है। इसके लिए अब तो सड़कों पर ट्रैफिक कैमरा भी लगाए गए हैं।

इन कैमरों से गलत ड्राइविंग करने वालों और ट्रैफिक के नियमों का पालन न करने वालों का चालान काटा जाता है जिसका मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि आपको इन चालाना के नाम पर फेक चालान भेजकर ठगने का काम जालसाज करते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आखिर कैसे फेक ई-चालान के नाम पर ठगी होती है...

Fake e-Challan Alert: How fraud is committed in the name of fake e-challans se kaise bache
फेक ई-चालान वाले मैसेज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे होती है फेक ई-चालान के नाम पर ठगी?

  • दरअसल, जालसाज आपके मोबाइल नंबर पर आपकी गाड़ी का चालान कटने का मैसेज भेजते हैं
  • इस मैसेज में लिखा होता है कि आपकी गाड़ी का चालान कट गया है
  • साथ ही लोगों को डराया भी जाता है कि आपकी गाड़ी का चालान दिए हुए लिंक पर क्लिक करके तुरंत भरें, वरना आपकी गाड़ी सीज हो जाएगी
Fake e-Challan Alert: How fraud is committed in the name of fake e-challans se kaise bache
फेक ई-चालान वाले मैसेज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
  • इस मैसेज में एक लिंक दिया होता है, जो फेक होता है
  • इस दिए हुए लिंक पर लोग जैसे ही चालान भरने के लिए क्लिक करते हैं
  • वैसे ही आपका मोबाइल हैक कर जालसाज आपको चपत लगा देते हैं और आपका बैंक खाता खाली कर लेते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake e-Challan Alert: How fraud is committed in the name of fake e-challans se kaise bache
फेक ई-चालान वाले मैसेज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बचें फेक ई-चालान फ्रॉड से?

  • अगर आपको आपकी गाड़ी का चालान कटने का मैसेज आए
  • तो सबसे पहले ये चेक करें कि चालान किसी अनजाने नंबर से तो नहीं आया
  • अगर ऐसा है, तो इस मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें
विज्ञापन
Fake e-Challan Alert: How fraud is committed in the name of fake e-challans se kaise bache
फेक ई-चालान वाले मैसेज की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
  • साथ ही मैसेज पर दिए हुए लिंक पर क्लिक करके कभी भी पेमेंट न करें
  • हमेशा ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/Accused-challan से ही अपना चालान चेक करें और यहीं से भरें
  • ये तरीका सबसे सुरक्षित माना जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed