सब्सक्राइब करें

प्राइवेट कर्मचारियों के लिए काम के घंटों से लेकर दोगुना वेतन तक, सरकार ने बना दिया ये नया नियम; जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Nov 2025 02:17 PM IST
सार

Rules For Women Night Shift: नौकरीपेशा लोगों को हमेशा ही अपने लिए नियम चाहिए होते है, जो उनके हक की आवाज उठा सके और जिसके जरिए उन्हें सुविधाएं भी मिल सके।

विज्ञापन
UP Govt Allows Women to Work Night Shifts With Double Pay and Special Safety Benefits
नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए बनाए गए नए नियम। - फोटो : Adobe Stock

New rules for working people: अगर आप भी प्राइवेट नौकरी करते हैं, तो जाहिर है आप हमेशा अपने लिए ऐसे नियम चाहते होंगे जो आपके हकों की रक्षा कर सके? लोग प्राइवेट नौकरी में सही नियम न होने की हमेशा मांग उठाते हैं, शिफ्ट से लेकर तय सैलरी जैसी मांगे समय-समय पर उठती रहती हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए नियम तय हों, जिनके जरिए उनके हक की बात हो सके।



जैसे, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत महिलाओं के लिए कई तरह के जरूरी कदम उठाए गए हैं जिनके जरिए उन्हें कई सुविधाएं और लाभ देने जैसी बातें नजर आती हैं। तो चलिए जानते हैं यूपी सरकार का ये नया नियम क्या कहता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
UP Govt Allows Women to Work Night Shifts With Double Pay and Special Safety Benefits
नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए बनाए गए नए नियम। - फोटो : Adobe Stock

बनाए गए हैं ये नए नियम:-

नंबर 1

  • अब महिलाएं रात में भी ड्यूटी कर सकती हैं। पर इसके लिए महिला कर्मचारी की लिखित सहमति लेना जरूरी है। अब महिलाएं रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी यानी शाम 7 बजे के बाद उनकी नाइट शिफ्ट मानी जाएगी। इससे पहले रात 9 बजे के बाद नाइट शिफ्ट मानी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Govt Allows Women to Work Night Shifts With Double Pay and Special Safety Benefits
नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए बनाए गए नए नियम। - फोटो : Adobe Stock
  • महिलाएं अगर नाइट शिफ्ट कर रही हैं तो उनकी लिखित सहमति तो लेनी ही होगी। साथ ही रात में महिलाओं को आने-जाने के लिए सुरक्षित परिवहन मुहैया करवाना, साथ में गार्ड का होना, स्वास्थ्य सुविधाएं देना और सीसीटीवी होना अनिवार्य होगा।
UP Govt Allows Women to Work Night Shifts With Double Pay and Special Safety Benefits
नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए बनाए गए नए नियम। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • नए नियम जो बनाए गए हैं उनके मुताबिक, महिलाओं को सप्ताह में 6 दिन काम करने की अनुमति होगी। जबकि, ओवरटाइम अब 75 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे प्रति तिमाही कर दिया गया है। साथ ही महिलाओं को ओवरटाइम के लिए दोगुना वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
UP Govt Allows Women to Work Night Shifts With Double Pay and Special Safety Benefits
नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए बनाए गए नए नियम। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • पहले महिलाएं सिर्फ 12 प्रकार के औद्योगिक वर्गों में ही कार्य कर सकती थीं, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ये संख्या 29 सेक्टरों तक कर दी गई है। इसका मतलब है कि महिलाएं खतरनाक कैटेगरी में आने वाले सेक्टरों में भी काम कर सकेंगी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed