{"_id":"69428487b63d53a645064545","slug":"upi-daily-transaction-limit-how-much-money-can-be-transferred-in-one-day-2025-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPI: यूपीआई से आप एक दिन में अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर? जानिए यहां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
UPI: यूपीआई से आप एक दिन में अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 17 Dec 2025 04:02 PM IST
सार
कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि यूपीआई के जरिए एक दिन में अधिकतम कितने रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं? इसकी लिमिट कितनी है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
UPI Daily Limit
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के सयम भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI लेनदेन का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी तक, हर कोई UPI का इस्तेमाल लेनदेन करने के लिए कर रहा है। यूपीआई के लोकप्रिय होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह इसकी आसान प्रक्रिया, चौबीसों घंटे उपलब्धता है। हालांकि, अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर UPI के जरिए एक दिन में अधिकतम कितने रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
कई बार देखने को मिलता है कि जब बड़ी राशि भेजते हैं तो ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, इससे भ्रम की स्थिति बनती है। UPI की लिमिट एनपीसीआई (NPCI) ने तय कर रखी है। अगर आप भी लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप एक दिन में यूपीआई से अधिकतम कितने रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं।
2 of 5
UPI Daily Limit
- फोटो : AdobeStock
UPI के जरिए एक यूजर एक दिन में अधिकतम एक लाख रुपये तक की रकम ट्रांसफर कर सकता है। यह सीमा अधिकतर बैंकों और UPI एप्स पर लागू होती है। यह नियम व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से व्यापारी (P2M) दोनों तरह के लेनदेन पर लागू होता है।
ध्यान देने वाली बात है कि कुछ बैंकों ने प्रतिदिन होने वाले ट्रांजैक्शन की लिमिट तय कर रखी है। अगर आपका खाता एसबीआई में है तो आप यूपीआई से एक दिन में अधिकतम 20 P2P ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वहीं P2M ट्रांजैक्शन पर किसी तरह की सीमा को तय नहीं किया गया है।
वहीं UPI से टैक्स भरने पर, आईपीओ के लिए अप्लाई करने पर, आरबीआई के रिटेल डायरेक्ट स्कीम के अंतर्गत किसी वेरिफाइड अस्पताल या एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन को पेमेंट करने पर आप एक दिन में 1 से 5 लाख रुपये तक की ट्राजैक्शन भी कर सकते हैं।
वहीं बात अगर यूपीआई लाइट की करें तो इससे आप एक बार में अधिकतम 1 हजार रुपये की ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक दिन में आप अधिकतम 4 हजार रुपये वॉलेट में एड सकते हैं। वहीं किसी भी समय वॉलेट में अधिकतम 5 हजार रुपये रख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।