Vehicle RC Transfer Process : पुरानी गाड़ी खरीदना या बेचना जितना रोमांचक होता है, उसके कागजी काम को पूरा करना उतना ही बोरिंग होता है। अक्सर लोग गाड़ी के पैसे लेकर चाबी तो सौंप देते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) को नए मालिक के नाम ट्रांसफर करना भूल जाते हैं। बता दें कि यह एक बड़ी गलती है, जो आपको कानूनी पेंच में फंसा सकती है।
{"_id":"69e36ac8179af32d7f0afb5c","slug":"vehicle-rc-transfer-guide-steps-documents-and-legal-precautions-to-follow-while-selling-or-buying-a-us-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RC Transfer: RC ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जान लें इसकी पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
RC Transfer: RC ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जान लें इसकी पूरी प्रक्रिया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:58 PM IST
सार
Parivahan Sewa Online RC Transfer: अक्सर जब लोग पुरानी गाड़ी खरीदते हैं या बेचते हैं तो उस समय RC नहीं ट्रासफर कराते हैं। बता दें कि यह आपकी बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए आइए इस लेख में RC ट्रासफर के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
RC ट्रांसफर के लिए नियम
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
कार के RC ट्रांसफर के लिए नियम
- फोटो : Adobe Stock
ये जरूरी दस्तावेज जो आपके पास होने चाहिए
- फॉर्म 29 और 30- यह वाहन की बिक्री और स्वामित्व हस्तांतरण के लिए सबसे महत्वपूर्ण फॉर्म हैं।
- मूल आरसी - गाड़ी का असली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जिसे नए मालिक के नाम किया जाना है।
- बीमा और पीयूसी - गाड़ी का वैध इंश्योरेंस पेपर और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) होना अनिवार्य है।
- पते का प्रमाण - खरीदार का आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
RC ट्रासफर के लिए नियम
- फोटो : Adobe Stock
आरसी ट्रांसफर की ऑनलाइन प्रक्रिया
- अब आप घर बैठे इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
- इसके लिए आप parivahan.gov.in पर जाकर 'Vehicle Related Services' में अपना राज्य चुनें।
- गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर डालकर 'ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप' के विकल्प का चयन करें।
- खरीदार और विक्रेता दोनों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करें।
- ऑनलाइन फीस जमा करें और यदि आपके शहर के लिए जरूरी हो, तो आरटीओ में कागज दिखाने का समय (Slot) बुक कर लें।
बाइक के RC ट्रांसफर के लिए नियम
- फोटो : Adobestock
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- पेंडिंग चालान- सुनिश्चित करें कि गाड़ी पर कोई पुराना ट्रैफिक चालान बकाया न हो, वरना ट्रांसफर रुक जाएगा।
- बैंक एनओसी - अगर गाड़ी लोन पर है, तो बैंक से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेना अनिवार्य है।
- समय सीमा - गाड़ी बेचने के 30 दिनों के भीतर आरसी ट्रांसफर के लिए आवेदन कर देना चाहिए।
- डिलीवरी नोट - सुरक्षा के लिए विक्रेता को हमेशा एक 'डिलीवरी नोट' पर हस्ताक्षर करवा लेने चाहिए।
विज्ञापन
RC ट्रांसफर के लिए नियम
- फोटो : Adobe Stock
कानूनी सुरक्षा है सर्वोपरि
- आरसी ट्रांसफर सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा की गारंटी है।
- नाम ट्रांसफर होते ही विक्रेता सभी भविष्य की कानूनी देनदारियों से मुक्त हो जाता है।
- सफल ट्रांसफर के बाद आप 'mParivahan' एप पर अपनी नई डिजिटल आरसी तुरंत देख सकते हैं।
