सब्सक्राइब करें

ATM Fraud Alert: सावधान! ATM पर की ये 4 गलतियां और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, ऐसे बचें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Thu, 28 May 2026 11:45 AM IST
सार

ATM Fraud Se Bachane Ke Tarike: एटीएम पर जब भी पैसे निकालने जाएं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ ठगी हो सकती है।

विज्ञापन
What are the things to keep in mind while withdrawing money from ATM to avoid fraud
एटीएम पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

ATM Fraud Safety Tips In Hindi: आज के समय में अगर हमें एक रुपये की चीज लेनी है या हजारों का सामान, तो लोग तुरंत यूपीआई से पेमेंट कर देते हैं। ये तरीका आसान है और इसमें कैश ले जाने की टेंशन नहीं होती।

हालांकि, फिर भी एक बड़ा तबका कैश पर ही निर्भर है। कई कामों के लिए लोगों को कैश की जरूरत होती है और इसके लिए लोग एटीएम जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर एटीएम पर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो हमारे साथ फ्रॉड हो सकता है? शायद नहीं, चलिए जानते हैं एटीएम से पैसे निकालते समय क्या-क्या बातें ध्यान रखें...

What are the things to keep in mind while withdrawing money from ATM to avoid fraud
एटीएम पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

एटीएम पर फ्रॉड से बचने के लिए किन 4 बातों का ध्यान रखें?

नंबर 1

  • जिस भी एटीएम पर जाएं उसके कार्ड रीडर स्लॉट को जरूर चेक करें
  • कार्ड रीडर स्लॉट को हिलाकर देख सकते हैं
  • अगर ये ढीला लगे, तो हो सकता है कि कार्ड का डाटा चुराने के लिए स्किमर डिवाइस लगी हो
  • लोगों को ठगने के लिए जालसाज ऐसा करते हैं
  • ऐसे एटीएम से पैसे निकालने से बचे और हो सके, तो बैंक को सूचित करें
Trending Videos
What are the things to keep in mind while withdrawing money from ATM to avoid fraud
एटीएम पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • एटीएम मशीन पर अपने डेबिट कार्ड के पिन नंबर की सुरक्षा करना सबसे जरूरी है
  • जब भी आप एटीएम मशीन पर पिन नंबर डालें, तो दूसरे हाथ से कीपेड को जरूर छुपा लें
  • साथ ही ध्यान रहे कि किसी अनजान व्यक्ति को कभी अपने कार्ड का पिन नंबर न बताएं
विज्ञापन
विज्ञापन
What are the things to keep in mind while withdrawing money from ATM to avoid fraud
एटीएम पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • एटीएम पर अजनबियों की मदद लेने से बचें
  • कई लोगों को एटीएम से पैसे निकालने नहीं आते और वो कार्ड लेकर खुद एटीएम चले जाते हैं और फिर यहां पर अनजाने लोगों की मदद लेते हैं
  • ऐसा करना गलत है, क्योंकि कोई धोखेबाज आपके कार्ड से पैसे निकाल सकता है
  • इसलिए अपने किसी को साथ ले जाएं न कि किसी अजनबी की मदद लें
विज्ञापन
What are the things to keep in mind while withdrawing money from ATM to avoid fraud
एटीएम पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • अगर आप एटीएम से कैश निकाल रहे हैं, तो पूरा प्रोसेस फॉलो करें
  • कई लोग कैश निकालते हैं और कार्ड लेकर चले जाते हैं, जो कि गलत है
  • जब भी आपकी ट्रांजैक्शन पूरी हो जाए तो cancel या clear का बटन जरूर दबाएं
  • इसके बाद जब स्क्रीन पर होम पेज आ जाएं, तभी एटीएम से हटें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed