सब्सक्राइब करें

Tech Tips: क्या 5G इस्तेमाल करने से सच में जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी?

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 28 May 2026 01:25 PM IST
सार

Kya 5g network par battery drain hoti hai: अक्सर लोग इस बारे में शिकायत करते हैं कि 5G नेटवर्क पर उनके स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी ड्रेन होती है। इसके पीछे क्या कारण है आइए जानते हैं 

विज्ञापन
Does Using 5G In Smartphone Drain Your Phone Battery Faster?
Kya 5g network par battery drain hoti hai - फोटो : AI Generated

Tech Tips And Tricks: आज के समय कई लोग स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। इसमें इंटरनेट काफी तेज चलता है। हालांकि, यूजर्स अक्सर यह सवाल करते हैं कि क्या 5G नेटवर्क फोन की बैटरी को जल्दी खत्म करता है। कई लोग दावा करते हैं कि 5G इस्तेमाल करने के बाद उनका फोन पहले की तुलना में ज्यादा गर्म होता है और बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है। टेक एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस बात में काफी हद तक सच्चाई है। आपको बता दें कि 5G नेटवर्क हाई-स्पीड इंटरनेट और तेज डाटा ट्रांसफर करने के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए फोन के प्रोसेसर और नेटवर्क मॉड्यूल को काफी मेहनत करनी पड़ती है। यही एक बड़ा कारण है कि 4G के मुकाबले 5G पर बैटरी की खपत ज्यादा होती है।

Does Using 5G In Smartphone Drain Your Phone Battery Faster?
Kya 5g network par battery drain hoti hai - फोटो : FREEPIK

क्या 5G नेटवर्क स्मार्टफोन की बैटरी ड्रेन करता है?

  • शुरुआती दौर के 5G स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किए गए चिपसेट पूरी तरह पावर एफिशिएंट नहीं होते थे।
  • कई डिवाइसेज में 5G नेटवर्क एक्टिव होने पर फोन जल्दी गर्म हो जाता था।
  • इसका असर बैटरी बैकअप पर भी पड़ता था।
  • हालांकि, अब नए प्रोसेसर पहले से बेहतर हो चुके हैं, लेकिन लगातार हाई-स्पीड डाटा इस्तेमाल करने पर बैटरी खपत अभी भी होती है।
Trending Videos
Does Using 5G In Smartphone Drain Your Phone Battery Faster?
Kya 5g network par battery drain hoti hai - फोटो : FREEPIK

कमजोर 5G नेटवर्क कवरेज से बैटरी ड्रेन क्यों होती है?

  • कमजोर नेटवर्क कवरेज भी बैटरी ड्रेन की बड़ी वजह है।
  • वर्तमान में 5G नेटवर्क हर जगह पूरी तरह स्थिर नहीं है।
  • इस स्थिति में फोन कई बार 5G और 4G नेटवर्क के बीच स्विच करता है।
  • हालांकि, यह प्रक्रिया बैकग्राउंड में लगातार चलती रहती है।
  • इससे बैटरी की तेजी से खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Using 5G In Smartphone Drain Your Phone Battery Faster?
Kya 5g network par battery drain hoti hai - फोटो : FREEPIK

कमजोर 5G सिग्नल वाले इलाकों में फोन की बैटरी पर क्या होता है और भविष्य में क्या बदलाव आएंगे?

  • खासतौर पर ऐसे इलाकों में जहां 5G सिग्नल कमजोर होता है, इन जगहों पर फोन लगातार बेहतर नेटवर्क खोजने की कोशिश में रहता है।
  • हालांकि, आने वाले समय में यह समस्या कम हो सकती है।
  • मोबाइल कंपनियां नए और अधिक बैटरी-एफिशिएंट चिपसेट डिजाइन करने पर काम कर रही हैं।
  • इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियां भी 5G नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बना रही हैं।
विज्ञापन
Does Using 5G In Smartphone Drain Your Phone Battery Faster?
Kya 5g network par battery drain hoti hai - फोटो : FREEPIK

5G से बैटरी तेजी से खत्म हो तो क्या करें आसान उपाय कौन से हैं?

  • अगर आपके फोन की बैटरी 5G इस्तेमाल करने पर तेजी से ड्रेन हो रही है, तो इस स्थिति में कुछ आसान उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
  • जरूरत न होने पर आप 5G को बंद करके 4G मोड इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखना, बैकग्राउंड एप्स बंद करना और फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पर रखना भी बैटरी बचाने में आपकी मदद करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed