How To Get Rid Of Ants On Sugar: गर्मियों में लोग कई तरह की परेशानियों से जूझते हैं, लेकिन एक समस्या ये भी है कि चीनी के डिब्बे में चींटियां लग जाती है या कहीं भी मीठा रखो तो चीटियां वहां एकदम आ जाती है।
{"_id":"6a17efca52143feb06009a28","slug":"what-to-do-if-there-are-ants-in-the-sugar-container-mein-chiti-lagane-par-kya-kare-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: चीनी के डिब्बे में लग रही हैं चींटियां? इन 4 तरीकों से झट से भाग जाएंगी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: चीनी के डिब्बे में लग रही हैं चींटियां? इन 4 तरीकों से झट से भाग जाएंगी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Thu, 28 May 2026 01:03 PM IST
सार
Chini Ke Dibe Par Chiti Lagane Par Kya Kare: क्या आप जानते हैं कि अगर चीनी के डिब्बे में चींटी लगे तो क्या करें? अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन आप यहां इस समस्या से समाधान पाने के तरीके जान सकते हैं।
विज्ञापन
किचन से चींटियां भगाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किचन से चींटियां भगाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
चीनी के डिब्बे से चींटियां कैसे भगाएं?
पहला तरीका
- आपको 6-7 लौंग लेनी है
- ध्यान रहे लौंग साबुत हो
- फिर इन लौंग को चीनी के डिब्बे में डाल दें
- इससे चींटियां अगर डिब्बे में हैं तो वे भाग सकती हैं और फिर डिब्बे में नहीं आती
- चींटियां तो लौंग से आने वाली तेज महक पसंद नहीं होती
Trending Videos
किचन से चींटियां भगाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
- दालचीनी भी चीनी के डिब्बे पर लगी चींटियों को भगाने में आपकी मदद कर सकती है
- आपको चीनी के डिब्बे के अंदर दालचीनी डाल देनी है
- अधिक नहीं सिर्फ एक छोटा टुकड़ा ही डालें
- आप चाहें तो चीनी के डिब्बे के बाहर दाचीनी का थोड़ा पाउडर छिड़क सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
किचन से चींटियां भगाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Freepik
तीसरा तरीका
- चीनी में अगर चींटियां लग गई है तो तेजपत्ता आपकी मदद कर सकता है
- आपको करना ये है कि चीनी के डिब्बे में 2 तेजपत्ते रख देने हैं
- इनकी महक से चींटियां डिब्बे में नहीं आती
विज्ञापन
किचन से चींटियां भगाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Freepik
इन बातों का भी ध्यान रखें:-
- चीनी के डिब्बे को टाइट करके बंद रखें
- चीनी के डिब्बे के बाहर चीनी न गिराएं
- किचन में अगर खुले में कुछ मीठा रखा है या गिरा रखा है, तो भी चींटियां आ सकती हैं इसलिए ऐसा करने से बचें