AC Ka Outdoor Unit Kaha Lagana Chahaiye: गर्मियों में एयर कंडीशनर की मांग काफी बढ़ जाती है। भीषण गर्मी से निजात पाने में एसी काफी कारगर होता है। हालांकि, एसी इंस्टॉल कराते समय कई लोग केवल इनडोर यूनिट पर ध्यान देते हैं और आउटडोर यूनिट की सही जगह चुनने में गलती कर देते हैं। एसी का आउटडोर यूनिट अगर गलत जगह पर लगाया जाए तो बिजली की खपत काफी बढ़ सकती है। इससे कूलिंग भी कम हो सकती है और मशीन के जल्दी खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आपको आउटडोर यूनिट को किसी ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां हवा का सही प्रवाह बना रहता हो और धूप, धूल व पानी का असर कम हो।
{"_id":"6a18193c6cb6397611038d5d","slug":"ac-outdoor-unit-installation-tips-roof-wall-or-ground-know-which-is-the-best-location-for-installation-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Installation Tips: छत, दीवार या जमीन जानिए किस जगह पर लगाना चाहिए एसी का आउटडोर यूनिट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Installation Tips: छत, दीवार या जमीन जानिए किस जगह पर लगाना चाहिए एसी का आउटडोर यूनिट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Thu, 28 May 2026 04:30 PM IST
सार
AC Outdoor Unit Installation Tips: AC का आउटडोर यूनिट सही जगह लगाना उतना ही जरूरी है जितना एसी खरीदना। गलत जगह लगाने से बिजली बिल बढ़ता है, कूलिंग कम होती है और मशीन जल्दी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
AC Outdoor Unit Installation Tips
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Tips
- फोटो : Freepik
छत पर AC आउटडोर यूनिट लगाने के क्या फायदे और सावधानियां हैं?
- अगर आपके घर की छत खुली और हवादार है, तो यहां पर आप आउटडोर यूनिट को लगा सकते हैं।
- छत पर यूनिट लगाने से गर्म हवा आसानी से बाहर निकल जाती है और मशीन ओवरहीट भी नहीं होती है।
- हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सीधे तेज धूप पड़ने से यूनिट के ऊपर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
- इस कारण शेड लगाना फायदेमंद रहता है।
- यह भी ध्यान दें कि इंस्टॉलेशन मजबूत स्टैंड पर होना चाहिए ताकि कंपन और आवाज कम हो।
Trending Videos
AC Tips
- फोटो : Freepik
दीवार पर AC आउटडोर यूनिट लगाना कब सही रहता है?
- दीवार पर आउटडोर यूनिट लगाना छोटे घरों और फ्लैट्स में आम है।
- यहां लगाने से जगह की बचत होती है और पाइपिंग भी कई बार कम लगती है।
- इससे इंस्टॉलेशन खर्च कम हो सकता है।
- हालांकि, यूनिट को ऐसी दीवार पर लगाना चाहिए जहां पर्याप्त वेंटिलेशन मिलता रहे।
- बहुत बंद जगह या संकरी गैलरी में अगर आप आउटडोर एसी के यूनिट को लगाते हैं, तो कूलिंग प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
AC आउटडोर यूनिट जमीन पर लगाने से क्या नुकसान हो सकता है?
- कुछ लोग आउटडोर यूनिट को जमीन पर भी लगाते हैं।
- हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि यहां धूल, बारिश और पानी का खतरा ज्यादा रहता है।
- एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि यूनिट को सीधे जमीन पर रखने के बजाय ऊंचे प्लेटफॉर्म पर लगाना सही रहता है।
- इससे पानी भरने और जंग लगने जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
AC खरीदते और लगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- एसी खरीदते समय भरोसेमंद ब्रांड और टन क्षमता पर ध्यान जरूर दें।
- सही जगह पर लगाया गया आउटडोर यूनिट एसी की कूलिंग को बेहतर करने का काम करता है।
- इससे मशीन की लाइफस्पैन में भी वृद्धि होती है।