How To Login Whatsapp In Multiple Smartphone: व्हाट्सएप आने के बाद दुनिया भर में इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी क्रांति आई है। इस प्लेटफॉर्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने के तरीकों को एक नया आयाम दिया है। एक अच्छे यूजर फ्रेंडली इंटरफेस और शानदार फीचर्स की वजह से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोग इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुनिया भर में व्हाट्सएप यूजर्स की सुविधाओं को देखते हुए व्हाट्सएप समय-समय पर कई शानदार फीचर्स लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में उसने हाल ही में एक बड़ा एलान किया है। इसके अंतर्गत यूजर अब अपने एक व्हाट्सएप अकाउंट को कई स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर के जुड़ने से एक व्हाट्सएप अकाउंट को 4 स्मार्टफोन में उपयोग किया जा सकेगा। इसको लेकर लंबे समय से यूजर्स की रिक्वेस्ट आ रही थी। अब इस फीचर को व्हाट्सएप में जोड़ दिया गया है।
WhatsApp Tips And Tricks: एक व्हाट्सएप अकाउंट को कैसे कर सकते हैं चार स्मार्टफोन में इस्तेमाल? ये रहा तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन