फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension: कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से और कौन नहीं? यहां जानें सबकुछ

Fri, 17 Jul 2026 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 17 Jul 2026 04:35 PM IST
सार

Atal Pension Yojana Kya Hai: अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलती है, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं या नहीं?

विज्ञापन
who is eligible for atal pension yojana se kaun jud sakta hai aur kaun nahi
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनसे अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे केंद्र सरकार ही चलाती है।

मौजूदा समय में अटल पेंशन योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल के बाद आपको 5000 रुपये महीना पेंशन मिलती है। चलिए जानते हैं इस योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं...

who is eligible for atal pension yojana se kaun jud sakta hai aur kaun nahi
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से?

  • जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • जिन लोगों के पास बैंक खाता है
  • जिन लोगों का आधार बैंक खाते से लिंक है
who is eligible for atal pension yojana se kaun jud sakta hai aur kaun nahi
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते?

  • जो लोग टैक्स भरते हैं यानी 1 अक्तूबर 2022 से इनकम टैक्स देने वाले (या पहले दे चुके) नागरिक इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं
  • कॉर्पोरेट संस्थाएं योजना से नहीं जुड़ सकती क्योंकि ये स्कीम सिर्फ आम नागरिकों के लिए है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for atal pension yojana se kaun jud sakta hai aur kaun nahi
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले अपने बैंक जाकर संबंधित अधिकारी से मिले
  • फिर आपकी केवाईसी होती है
  • इसके बाद पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • इसके बाद इस बैंक खाते से हर महीने योजना का प्रीमियम कट जाता है
विज्ञापन
who is eligible for atal pension yojana se kaun jud sakta hai aur kaun nahi
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Adobe Stock

योजना में निवेश कितना और लाभ कितना मिलता है?

  • इस योजना में आपको अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
  • जैसे- 18 साल की उम्र के व्यक्ति को 5000 रुपये महने वाली पेंशन का लाभ लेने के लिए हर महीने 210 रुपये निवेश करना होता है
  • जबकि, 5000 रुपये महीने वाली पेंशन का लाभ लेने के लिए 30 साल की उम्र के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये का प्रीमियम देना होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed