फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card Fraud Alert: आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं तो सावधान, वरना आपका बैंक खाता हो जाएगा खाली

Fri, 17 Jul 2026 03:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 17 Jul 2026 03:55 PM IST
सार

Ayushman Card Fraud Se Kaise Bachein: आयुष्मान कार्ड अगर आप बनवाना चाह रहे हैं, तो जरा रुकिए। वरना आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card Fraud Alert: जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अलग-अलग तरीकों की मदद से लोगों के साथ फ्रॉड किया जाता है।

इसमें एक तरीका है आयुष्मान कार्ड के नाम। दरअसल, स्कैमर्स लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने से लेकर आयुष्मान कार्ड के नाम पर कई अन्य तरीकों से ठगने का काम करते हैं। इसलिए आपको इस स्कैम से बचकर रहने की जरूरत है। चलिए जानते हैं ये स्कैम क्या है और इससे कैसे बचें...

Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड?

पहला तरीका

  • आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर जालसाज कॉल करते हैं
  • इस कॉल में आपको बताया जाता है कि वे विभाग से बोल रहे हैं
  • मतलब लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे उनकी जानकारी ली जाती है
  • इसके बाद उन्हें ठग लिया जाता है
Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर लोगों के मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जाते हैं
  • देखने में ये मैसेज बिल्कुल असली जैसे लगते हैं, लेकिन ये फेक होते हैं
  • आयुष्मान कार्ड के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है
  • पर जैसे ही आप इस अनजाने लिंक पर क्लिक करते हैं आपके मोबाइल को हैक करके आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा तरीका

  • जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बन जाते हैं, उनके साथ भी ठगी हो सकती है
  • इसमें जालसाज लोगों को केवाईसी करवाने या कोई दस्तावेज जमा करवाने के नाम पर फेक मैसेज करते हैं
  • इन मैसेज पर कभी विश्वास न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें
विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड? - फोटो : Amar Ujala

कैसे बचें इस फ्रॉड से?

  • सबसे पहले तो किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास न करें और न ही कोई जानकारी शेयर करें
  • किसी भी मैसेज या उसमें दिए अनजाने लिंक पर कभी क्लिक न करें
  • अधिक जानकारी के लिए आयुष्मान हेल्पलाइन नंबर 14555 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed