फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC New Website: आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट कितनी अलग है पुराने पोर्टल से? यहां जानें

Thu, 16 Jul 2026 07:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 16 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

Fast UPI QR Code Payment: IRCTC की नई वेबसाइट के लान्च के बाद आइए इस लेख में समझते हैं कि दोनों पोर्टल पर टिकट बुक करने की प्रक्रिया कितनी स्मूथ है। साथ ही ये भी जानेंगे कि किसमें बुक करने में ज्यादा समय लगा है।

विज्ञापन
IRCTC Old vs New Website Comparison: How the Upgraded Portal Makes Train Ticket Booking Faster and Easier
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट - फोटो : AI

IRCTC Old vs New Website: IRCTC का नया वेबसाइट का बीटा वर्जन लान्च हो चुका है। ट्रेन का सफर करने वाले हम जैसे करोड़ों आम लोगों के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करने में काफी समय लगता था, और कई स्टेप में और कैप्चा भरने के बाद टिकट बुक होता था। मगर अब रेलवे ने अपनी वेबसाइट का जो नया रूप लॉन्च किया है, उसने टिकट बुक करने के पूरे झंझट को ही खत्म कर दिया है।

पुराने पोर्टल के मुकाबले यह नया डिजिटल सिस्टम इतना आसान और तेज है कि कोई भी साधारण इंसान बिना किसी की मदद लिए खुद अपना टिकट बना सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि पुरानी और नई वेबसाइट में क्या-क्या बड़े अंतर आए हैं।

IRCTC Old vs New Website Comparison: How the Upgraded Portal Makes Train Ticket Booking Faster and Easier
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट - फोटो : AI

पुरानी वेबसाइट का लंबा तरीका
पुराने पोर्टल पर जब हम नई दिल्ली से कानपुर (NDLS to CNB) जैसी किसी ट्रेन को सर्च करते थे, तो पहले हर ट्रेन को अलग-अलग चेक करना पड़ता था, जैसे किस क्लास में कितनी सीटें खाली हैं। हमने 17 जुलाई की वंदे भारत का टिकट बुक करने की कोशिश की तो पहले नाम भरा, फिर अगले पेज पर रिव्यू किया और टेढ़े-मेढ़े अक्षर वाला कैप्चा कोड भरा, फिर उसके बाद तब जाकर कहीं पेमेंट (भुगतान) का रास्ता खुला।

IRCTC Old vs New Website Comparison: How the Upgraded Portal Makes Train Ticket Booking Faster and Easier
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट - फोटो : AI

पेमेंट करने में समय लगा
पुराने सिस्टम में जब पेमेंट के लिए यूपीआई का विकल्प चुने, तो स्क्रीन पर एक बिल्कुल नया पेज खुला। वहां काफी देर इंतजार करने के बाद एक क्यूआर कोड सामने आया, जिसे स्कैन करके टिकट बुक किया। ये पूरी प्रक्रिया इतनी लंबी है कि तत्काल में टिकट करते समय इस प्रक्रिया में ही 2-3 मिनट निकल जाता है। अब आइए नई वेबसाइट के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Old vs New Website Comparison: How the Upgraded Portal Makes Train Ticket Booking Faster and Easier
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट - फोटो : AI
नई वेबसाइट पर एक साथ दिखती हैं सारी सीटें
नए पोर्टल पर ट्रेन सर्च करते ही एक ही जगह पर स्लीपर (SL), थर्ड एसी (3A), सेकंड एसी (2A) जैसी सभी क्लास की खाली सीटें एक साथ दिख जाती हैं। इतना ही नहीं, अब ऊपर ही तारीख बदलने का एक लाइन दिया गया है, जबकि पुरानी वेबसाइट में सिर्फ एक-एक दिन आगे या पीछे करने का ही धीमा सिस्टम था।
विज्ञापन
IRCTC Old vs New Website Comparison: How the Upgraded Portal Makes Train Ticket Booking Faster and Easier
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट - फोटो : AI

चुटकियों में नाम भरो और तुरंत टिकट पाओ
नई वेबसाइट में सबसे बड़ा सुधार यह है कि जैसे ही आप अपनी सीट चुनते हैं, यह आपको सीधे रिव्यू पेज पर ले जाती है। वहां यात्री का नाम भरते ही आप बिना किसी फालतू कैप्चा कोड या पॉप-अप के सीधे पेमेंट वाले पेज पर पहुंच जाते हैं। वहां तुरंत पैसे कटाइए और आपका पक्का टिकट तुरंत बुक हो जाएगा। ओवरऑल देखा जाए तो नई वेबसाइट पर टिकट बुक करना काफी सरल है, और कम समय में बुक किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed