आज के समय में सड़क पर सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन चुकी है। अक्सर देखने को मिलता है कि कार चालकों को सड़क दुर्घटनाओं और उसको लेकर झूठे दावों के मामलों की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए कई लोग अब अपनी कार में डैशबोर्ड कैमरा यानी डैशकैम लगाने लगे हैं। यह एक खास तरह का छोटा सा कैमरा होता है, जिसे कार के डैशबोर्ड या विंडशील्ड पर लगाया जाता है। यह कैमरा ड्राइविंग के समय सामने की पूरी सड़क की रिकॉर्डिंग करता रहता है। किसी दुर्घटना, विवाद या संदिग्ध घटना की स्थिति में इससे रिकॉर्ड हुआ वीडियो सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Car Tips: कार चलाते समय सड़क पर फंस सकते हैं आप, बस इतने रुपये का ये डिवाइस बचा सकता है लाखों का नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:54 PM IST
सार
कार में डैशबोर्ड कैमरा लगाना काफी जरूरी है। किसी दुर्घटना के बाद यह काफी उपयोग में आ सकता है।
विज्ञापन