{"_id":"69abe0b1b22d3656aa0fd6af","slug":"smartphone-tips-turn-off-these-two-hidden-settings-in-phone-to-save-battery-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smartphone Tips: ये दो सेटिंग्स फोन के बैकग्राउंड में कर रही बैटरी को तेजी से खत्म, ऐसे करें ऑफ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smartphone Tips: ये दो सेटिंग्स फोन के बैकग्राउंड में कर रही बैटरी को तेजी से खत्म, ऐसे करें ऑफ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:10 PM IST
सार
आज हम आपको स्मार्टफोन की दो ऐसी सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बदलकर आप अपने फोन की बैटरी की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
Link Copied
स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। हालांकि, कई यूजर्स को एक आम समस्या काफी परेशान करती है। कई स्मार्टफोन यूजर्स की शिकायत रहती है कि उनकी बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोग सोचते हैं कि बैटरी खराब हो गई है, जबकि कई बार इसकी वजह फोन की कुछ सेटिंग्स हो सकती हैं। ये सेटिंग्स बैकग्राउंड में बैटरी की ज्यादा खपत करती हैं। स्मार्टफोन का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और कीबोर्ड के साउंड व हैप्टिक जैसी सेटिंग्स बैटरी को काफी तेजी से ड्रेन करने का काम करती हैं। अगर इन सेटिंग्स को सही तरीके से बदला जाए तो फोन की बैटरी लाइफ को बेहतर किया जा सकता है।
Trending Videos
2 of 5
smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
डिस्प्ले रिफ्रेश रेट
सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले रिफ्रेश रेट की। आजकल कई स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट आता है। इस पर स्क्रीन ज्यादा स्मूद परफॉर्म करती है। हालांकि, इस पर बैटरी की खपत काफी ज्यादा होती है। अगर आपके फोन में यह सेटिंग हाई यानी 144Hz पर है तो बैटरी जल्दी ड्रेन हो सकती है।
इस कारण आपको इसे बदल देना चाहिए। इसे बदलने के लिए स्मार्टफोन में सेटिंग को ओपन करें। इसके बाद डिस्प्ले के ऑप्शन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको ऑटो सिलेक्ट पर सेट कर देना है। ऐसा करने से फोन जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट बदलता रहेगा और बैटरी की बचत होगी।
स्मार्टफोन में जब आप पर टाइप करते हैं, तो कीबोर्ड से हल्की आवाज या वाइब्रेशन महसूस होता है। यह फीचर यूजर अनुभव को बेहतर बनाता तो है लेकिन इससे बैटरी की खपत भी काफी ज्यादा होती है। खासतौर पर जो लोग दिनभर चैटिंग या टाइपिंग करते हैं, उनके स्मार्टफोन में बैटरी जल्दी ड्रेन होती है।
इसको बंद करने के लिए आपको फोन में सेटिंग ओपन करना है। इसके बाद साउंड एंड वाइब्रेशन के विकल्प का चयन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर वाइब्रेशन एंड हेप्टिक को ऑफ कर देना है। ऐसा करने से फोन इस्तेमाल करते समय बैटरी की बचत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।