{"_id":"69abf51ce384e9c01c01c0b4","slug":"signs-to-check-before-buying-second-hand-bike-know-tips-and-tricks-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips And Tricks: खरीदने जा रहे हैं सेकेंड हैंड बाइक, तो ऐसे पता करें कैसी है कंडीशन?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips And Tricks: खरीदने जा रहे हैं सेकेंड हैंड बाइक, तो ऐसे पता करें कैसी है कंडीशन?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:37 PM IST
सार
अगर आप सेकेंड हैंड बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ चीजों के बारे में जरूर चेक करना चाहिए। ऐसा करने से आप एक अच्छा सौदा खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Second Hand Bike Buying Tips
- फोटो : FREEPIK
Link Copied
आज के समय कई लोग पैसों की बचत करने के लिए सेकेंड हैंड बाइक खरीदना पसंद करते हैं। सही कीमत पर अगर कोई अच्छी सेकेंड हैंड बाइक मिल जाए तो यह एक समझदारी भरा फैसला होता है। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि बिना जांचे-परखे बाइक खरीदने पर सौदा नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इससे बाद में खरीदार को काफी पछताना पड़ता है। इस कारण बाइक खरीदने से पहले कुछ जरूरी संकेतों को पहचानना काफी जरूरी है। सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय अगर आप कुछ छोटी और जरूरी चीजों पर ध्यान देते हैं तो बाइक की असली कंडीशन के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
Second Hand Bike Buying Tips
- फोटो : Adobe Stock
बाइक खरीदने के लिए जब जाएं उस समय इंजन की आवाज पर ध्यान दें। बाइक स्टार्ट करते समय अगर इंजन से तेज आवाज, कंपन या अनियमित ध्वनि आ रही है तो ये इंजन में समस्या का संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा एक्सेलरेटर देने पर बाइक स्मूद तरीके से पिकअप ले रही है या नहीं यह भी जरूर चेक करें। इस बात का ध्यान रखें कि अच्छी कंडीशन वाली बाइक का इंजन शांत और स्थिर आवाज करता है।
इस दौरान आपको बाइक के टायर, ब्रेक और सस्पेंशन पर बारिकी से ध्यान देना चाहिए। ये चीजें बाइक की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। अगर टायर बहुत ज्यादा घिस चुके हैं तो इसका मतलब बाइक काफी चली हुई है।
ब्रेक दबाने पर अगर आवाज आती है या बाइक अस्थिर लगती है तो ब्रेक सिस्टम कमजोर हो सकता है। वहीं खराब सस्पेंशन होने पर उबड़-खाबड़ रास्तों पर झटके ज्यादा महसूस होते हैं। इस कारण हर जरूरी उपकरण को अच्छे से चेक करें।
आपको बाइक के कागजों की जांच भी जरूर करनी चाहिए। आरसी, इंश्योरेंस और सर्विस रिकॉर्ड को देखें। ऐसा करने से बाइक के मालिकाना हक और उसकी सर्विस हिस्ट्री के बारे में जानकारी मिलती है। अगर संभव हो तो बाइक को खरीदने से पहले किसी भरोसेमंद मैकेनिक से चेक भी करवा लें। वह आपको बाइक की कंडीशन के बारे में सही जानकारी देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।