सब्सक्राइब करें

Fraud Safety Tips: किसी भी फ्रॉड से आप बच सकते हैं, बस जरूरी हैं ये 4 बातें ध्यान रखना

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 07 Mar 2026 02:34 PM IST
सार

Fraud Se Bachane Ka Tarika Kya Hai: आपको कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिलती होंगी कि कोई फ्रॉड का शिकार हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?

विज्ञापन
Fraud Safety Tips: What are the ways to avoid any fraud
फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala

Fraud Awareness Tips: लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए मेहनत करते हैं और तब जाकर उन्हें आर्थिक लाभ मिलता है। कोई नौकरी करता हो तो कोई अपना बिजनेस करता है। पर जरा सोचिए कि जिन लोगों के साथ फ्रॉड हो जाता है उनको कैसा लगता होगा? जालसाज लोगों की कमाई को मिनटों में उड़ा लेते हैं।



इसलिए जरूरी हो जाता है कि इन फ्रॉड से बचा जाए जिसके लिए हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं किसी भी तरह के फ्रॉड से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आप आगे फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Fraud Safety Tips: What are the ways to avoid any fraud
फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?

किसी को कोई जानकारी शेयर न करें

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ फ्रॉड न हो, तो किसी को भी कोई जानकारी शेयर न करें
  • ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड, यूपीआई पिन आदि किसी को न बताएं
  • अनजाने कॉल पर या मैसेज पर किसी को कोई जानकारी न दें
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Safety Tips: What are the ways to avoid any fraud
फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

ऑफर्स से बनाएं दूरी

  • जालसाज अक्सर लोगों को ऑफर्स का लालच देकर ठगने का काम करते हैं
  • इसलिए कभी भी किसी भी ऑफर्स से बचकर रहें
  • ऑफर्स का कोई मैसेज, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आए, तो कभी ऐसे लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें
Fraud Safety Tips: What are the ways to avoid any fraud
फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

पब्लिक वाई-फाई को कहें न

  • जानकार मानते हैं कि पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट नहीं होना चाहिए
  • अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप आदि को पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट करते हैं, तो इस दौरान बैंकिंग लेनदेन से बचें
विज्ञापन
Fraud Safety Tips: What are the ways to avoid any fraud
फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

एपीके एप को इंस्टॉल न करें

  • कई लोग अपने मोबाइल में एपीके एप को इंस्टॉल कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए
  • लोग फ्री ओटीटी या बिना विज्ञापन के गाने सुनने के लिए एपीके फाइल इंस्टॉल कर लेते हैं
  • पर ये एप आपका डाटा चुरा सकती हैं और आपके साथ फ्रॉड तक हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed