EV Charging Tips In Hindi: अगर ये कहा जाए कि अब लोग पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को छोड़ इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी की तरफ रूख कर रहे हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत न हो? आपको अक्सर सड़क पर अब ईवी वाहन पहले के मुकाबले अधिक दिखते होंगे?
{"_id":"69abea5ccd68bed1bb067067","slug":"ev-charging-tips-what-mistakes-should-not-be-made-while-charging-electric-car-scooter-at-home-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Charging: घर पर इलेक्ट्रिक कार-स्कूटी चार्ज करते समय ये 4 गलतियां पड़ सकती हैं भारी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EV Charging: घर पर इलेक्ट्रिक कार-स्कूटी चार्ज करते समय ये 4 गलतियां पड़ सकती हैं भारी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:35 PM IST
सार
EV Charging Safety Tips At Home: अगर आपने भी इलेक्ट्रिक कार या स्कूटी खरीदी है और इसमें घर पर चार्ज करने की सुविधा है, तो आपके लिए इन ईवी वाहन को घर पर चार्ज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक गाड़ी घर पर चार्ज करते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
इलेक्ट्रिक गाड़ी घर पर चार्ज करते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
ईवी गाड़ी घर पर चार्ज करते समय कौन सी गलतियां न करें?
एक्सटेंशन केबल से चार्ज नहीं
- चार्जिंग के लिए ऐसी जगह सुनिश्चित करें, जहां पर सीधा वायरल या लाइट का बोर्ड हो
- किसी भी तरह के एक्सटेंशन केबल या एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करने से बचें
- ज्यादा दबाव पड़ने से एक्सटेंशन केबल या बोर्ड गर्म हो सकता है और शॉर्ट सर्किट हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक गाड़ी घर पर चार्ज करते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
सामान्य स्विच/वायरिंग पर चार्जिंग नहीं
- अगर आप घर पर ईवी वाहन चार्ज कर रहे हैं तो ध्यान दें कि ये चार्जिंग सामान्य वायरिंग पर न हो
- सामान्य वायरिंग या नॉर्मल सर्किट चार्जिंग के दबाव को न झेल पाए
- इसलिए 15ए का सॉकेट या वॉल बॉक्स आप लगवा सकते हैं जिस पर चार्जिंग हो सकती है
इलेक्ट्रिक गाड़ी घर पर चार्ज करते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
चार्जिंग कहां कर रहे हैं? ये जरूर देखें
- आप अगर घर पर गाड़ी चार्ज कर रहे हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि आपने चार्जिंग सुरक्षित जगह पर लगाई है
- जहां जमीन पर पानी फैला हो या बारिश का पानी आ जाए आदि, ऐसी जगह पर चार्जिंग लगाने से बचें
- खुली जगह पर गाड़ी चार्ज करें न कि किसी बंद जगह पर
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक गाड़ी घर पर चार्ज करते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
रात भर चार्जिंग पर लगाकर रखने से बचें
- कई लोग रात को सोते समय गाड़ी चार्ज लगाने का प्लान करते हैं
- ऐसा करने से बचना चाहिए
- कोशिश करें कि अपने सामने ही गाड़ी चार्ज करें
- आप चार्जिंग वाली जगह पर नहीं है और अगर चार्जिंग में कोई दिक्कत या शॉर्ट सर्किट आदि होता है, तो दिक्कत हो सकती है