लंच बॉक्स से बदबू आना कोई नई बात नहीं है। खासकर जब उसमें रोज सब्जी, दाल, अचार या मसालेदार खाना रखा जाता है। डिब्बा इस्तेमाल करने के बाद उसे साबुन से अच्छी तरह धो भी दिया जाए, फिर भी अगले दिन ढक्कन खोलते ही हल्की सी पुरानी खाने की गंध आने लगती है। कई लोगों को लगता है कि शायद डिब्बा ठीक से साफ नहीं हुआ। लेकिन हर बार ऐसा होना सिर्फ सफाई की कमी की वजह से नहीं होता। तो आज की खबर में हम आपको उन समाधानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे ठीक से साफ कर पाएंगे।
खाना खत्म, डिब्बा साफ... फिर भी बदबू क्यों? लंच बॉक्स की रबर का है कनेक्शन
Lunch Box Rubber Seal: लंच बॉक्स को रोज साबुन से धोने के बाद भी अगर उसमें खाने की गंध बनी रहती है, तो इसकी वजह अक्सर ढक्कन की रबर सील होती है। तेल, मसाले और खाने की तेज खुशबू रबर पर टिक सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबर सील में क्यों फंस जाती है खाने की गंध?
लंच बॉक्स के ढक्कन में लगी रबर सील डिब्बे को अच्छी तरह बंद रखने में मदद करती है। यह रबर लचीली होती है और खाने के तेल या तेज गंध वाली चीजों के संपर्क में आने पर उनकी गंध को कुछ समय तक अपने पास बनाए रख सकती है। खासकर अचार, मसालेदार सब्जी, चटनी या तेल वाली चीजें रखने के बाद यह समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है। इसके अलावा रबर और ढक्कन के बीच बहुत छोटी सी जगह होती है। वहां खाना दिखाई न देने के बावजूद तेल की हल्की परत या खाने के छोटे कण रह सकते हैं। अगर वहां नमी भी बनी रहे तो बदबू आसानी से बनी रह सकती है।
सिर्फ डिब्बा धोने से क्यों नहीं निकलती बदबू?
अक्सर हम लंच बॉक्स का अंदर वाला हिस्सा और ढक्कन साबुन से साफ कर देते हैं, लेकिन रबर सील पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। अगर रबर निकलने वाली है तो उसे वहीं लगा रहने देकर धोने से उसके नीचे का हिस्सा ठीक से साफ नहीं हो पाता। यही जगह बाद में बदबू की वजह बन सकती है। इसलिए अगर डिब्बा साफ करने के बाद भी गंध आ रही है तो सबसे पहले ढक्कन की रबर को देखें। कई बार समस्या वहीं होती है।
रबर को साफ करने का आसान तरीका
अगर आपके लंच बॉक्स की रबर आसानी से निकलती है, तो उसे धीरे से निकाल लें। अब इसे गुनगुने पानी और बर्तन धोने वाले साबुन से अच्छी तरह साफ करें। रबर की पूरी सतह पर हाथ से साबुन लगाएं और उसके किनारों और मोड़ वाली जगहों को भी साफ करें। अगर वहां कोई चिकनाई या खाने का छोटा कण चिपका है तो उसे भी हटा दें। इसके बाद रबर को साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है। साबुन की परत भी रबर पर नहीं रहनी चाहिए। साफ करने के बाद इसे कुछ देर खुली जगह पर सूखने दें। डिब्बे के ढक्कन और बाकी हिस्सों को भी पूरी तरह सुखाकर ही रबर वापस लगाएं।
रबर को गीला छोड़ना भी पड़ सकता है भारी
लंच बॉक्स धोने के बाद तुरंत ढक्कन बंद करके रख देना भी सही आदत नहीं है। अगर रबर या ढक्कन के अंदर नमी रह गई, तो बंद डिब्बे के अंदर वह लंबे समय तक फंसी रह सकती है। इससे अगली बार डिब्बा खोलने पर सीलन जैसी गंध भी महसूस हो सकती है। इसलिए डिब्बा धोने के बाद कुछ समय के लिए उसे खुला रखें। रबर को भी अलग निकालकर सुखाएं। खासकर अगर डिब्बे में रोज खाना ले जाते हैं तो यह छोटी सी आदत बदबू की समस्या कम करने में मदद कर सकती है।
पुरानी रबर में भी हो सकती है परेशानी
अगर रबर काफी पुरानी हो गई है, उस पर दरारें आ गई हैं, वह चिपचिपी लगती है या सफाई के बाद भी उसमें तेज गंध बनी रहती है, तो उसे बदलने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि रबर बदलते समय उसी लंच बॉक्स के लिए सही आकार और निर्माता की बताई हुई रबर ही इस्तेमाल करनी चाहिए। तो अगली बार लंच बॉक्स से बदबू आए तो सिर्फ साबुन से डिब्बा रगड़ने में समय न लगाएं। एक बार ढक्कन की रबर निकालकर भी देखें। कई बार जिस बदबू को हम पूरे डिब्बे की समस्या समझ रहे होते हैं, वह असल में इसी छोटे से हिस्से में फंसी होती है।
नया बल्ब भी कुछ दिनों में हो जाता है खराब? बिजली मिस्त्री से पहले ये चीज देखें
बारिश गई तो पंखा, एसी और कूलर को यूं ही न छोड़ें, वरना अगली बार हो सकती है बड़ी दिक्कत