सब्सक्राइब करें

Number Plate: क्या आपने भी बाइक-कार की नंबर प्लेट पर छुपा रखे हैं अक्षर? नियम जान लें वरना हो सकती है दिक्कत

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 26 May 2026 07:03 PM IST
सार

Bike or Car Ki Number Plate Ke Number Kyo Nahi Chupane Chahiye: कई लोग अपनी बाइक या कार के नंबर के कुछ अक्षरों पर टेप लगा देते हैं या मिटा देते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Why you shouldn't hide the letters on your bike and car number plates mein number hide na karein
गाड़ी के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : Amar Ujala AI

Car And Bike Number Plate Rule: आप जब भी सड़क पर गाड़ी चलाते हैं तो आपको ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है। जैसे- सीट बेल्ट लगानी होती है, हेलमेट पहनना होता है, रेड लाइट जंप नहीं करनी होती है आदि। अगर आप सड़क एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपकी गाड़ी का चालान काटा जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह पर मौजूद रहती है और ऐसी गाड़ियों की पहचान कर चालान काटती है जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। इसी तरह सड़कों पर कैमरे भी लगे हैं जो नियमों का उल्लंघन होने पर गाड़ियों का चालान करते हैं, लेकिन कई लोग इन कैमरों से बचने के लिए अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट के कुछ अक्षरों को छुपा देते हैं। पर जान लें अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं...

Why you shouldn't hide the letters on your bike and car number plates mein number hide na karein
गाड़ी के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : Amar Ujala

सड़क पर लगे कैमरे कैसे काटते हैं चालान?

  • सड़कों पर लगे कैमरे नंबर प्लेट की पहचान करते हैं
  • जब उन्हें पूरा नंबर स्पष्ट दिखाई देता है, तो सिस्टम गाड़ी को पकड़ नहीं पाता
  • ऐसे में गाड़ी के कुछ अक्षरों को छुपाने की वजह से गाड़ी का चालान नहीं हो पाता
  • गाड़ी के नंबर को छुपाना कानूनन जुर्म है
Trending Videos
Why you shouldn't hide the letters on your bike and car number plates mein number hide na karein
गाड़ी के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : Amar Ujala

क्यों नहीं छुपाने चाहिए नंबर प्लेट के अक्षर?

  • अगर आपने अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट के किन्हीं अक्षरों को छुपा रखा है, तो उन्हें तुरंत ठीक कर लें
  • ऐसा इसलिए क्योंकि नंबर प्लेट के अक्षरों को छुपाना, नंबर प्लेट को मोड़ना और नंबर प्लेट से किसी भी तरह की छेड़छाड़ पर जुर्माना लग सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Why you shouldn't hide the letters on your bike and car number plates mein number hide na karein
गाड़ी के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपने चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट के कुछ अक्षरों पर टेप लगाई है या मिट्टी लगाई है, तो ऐसा न करें
  • ऐसा करके आप फंस सकते हैं और आप पर जुर्माना लग सकता है
  • नंबर प्लेट से किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने पर आप पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
विज्ञापन
Why you shouldn't hide the letters on your bike and car number plates mein number hide na karein
गाड़ी के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : Adobe Stock

गाड़ी पर कैसी नंबर प्लेट होनी चाहिए?

  • अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट टूटी है तो इसे तुरंत बदलवाएं
  • ये सुनिश्चित करें कि गाड़ी की नंबर प्लेट दूर से स्पष्ट और साफ तरह से दिखें
  • मार्केट में मिलने वाली नंबर प्लेट कभी गाड़ी पर न लगवाएं, हमेशा HSRP नंबर प्लेट ही गाड़ी पर लगवाएं
  • आप इस नंबर प्लेट को इस आधिकारिक लिंक bookmyhsrp.com से मंगवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed