सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ध्यान दें: हर लड़की के मोबाइल में जरूर होना चाहिए ये एक एप, मुसीबत में बन सकता है रक्षक

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 20 Nov 2024 04:49 PM IST
सार

महिलाओं की सुरक्षा के लिए वैसे तो कई तरह के एप हैं जिनका वे इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में एक एप है जो लड़कियों के लिए बेहद मददगार हो सकता है। आप इस एप के बारे में यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Women Safety App: 112 mobile app for women check here all details
लड़कियों के मोबाइल में कौन सा एप होना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Women Safety App: भले ही हम कितने ही सुरक्षित समाज की कल्पना करते हैं, लेकिन आज भी लगभग हर दिन देश के किसी न किसी कोने से महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ या दरिंदगी के मामले सामने आते हैं। कई मामले तो ऐसे होते हैं जो हर किसी को झकझोर कर रख देते हैं। इसलिए ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह के एप भी बनाए गए हैं जिनमें सरकारी और प्राइवेट कई एप शामिल हैं। इसलिए अगर आप भी एक लड़की हैं या आपके परिवार में कोई लड़की है तो आप उसके मोबाइल में इस एप को इंस्टॉल कर सकते हैं, जिसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस एप के बारे में...

Trending Videos
Women Safety App: 112 mobile app for women check here all details
लड़कियों के मोबाइल में कौन सा एप होना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

ये है वो एप

  • महिलाओं के लिए एक एप है '112 इंडिया एप' जो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया। आप अगर एंड्रॉयड यूजर हैं या फिर आप आईओएस यूजर हैं, दोनों ही इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women Safety App: 112 mobile app for women check here all details
लड़कियों के मोबाइल में कौन सा एप होना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

स्टेप 1

  • आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में इस 112 इंडिया मोबाइल एप को इंस्टॉल कर लेना है
  • फिर एप को खोलें और अपनी जानकारी यहां भर दें जिसमें आपको अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भरना है
Women Safety App: 112 mobile app for women check here all details
लड़कियों के मोबाइल में कौन सा एप होना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको किसी भी तरह की मुसीबत में इमरजेंसी मदद पाने के लिए एप पर कॉल बटन पर क्लिक करना होता है
  • फिर एप पर आपको अपनी इमरजेंसी की स्थिति के बारे में जानकारी देनी होती है
  • ऐसे में एप आपकी जानकारी एप की संबंधित इमरजेंसी सेवाओं को सूचित करेगा
  • फिर इमरजेंसी सेवाएं आपकी लोकेशन पर पुहंच जाती हैं और आपकी मदद करती हैं
विज्ञापन
Women Safety App: 112 mobile app for women check here all details
लड़कियों के मोबाइल में कौन सा एप होना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

ये भी जानें:-

  • ये एप हिंदी और अंग्रेजी जैसी 10 भाषाओं में उपलब्ध है
  • साथ ही आप इस एप के जरिए पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी अन्य इमरजेंसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed