{"_id":"67ce674c05dadc3bd2034a6e","slug":"up-crime-news-groom-kills-bride-and-dies-by-suicide-on-wedding-night-know-details-in-hindi-2025-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सुहागरात में कमरे में आखिर क्या हुआ ऐसा कि दुल्हन का कत्ल कर दूल्हे ने की खुदकुशी, मोबाइल में छिपा है सच!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सुहागरात में कमरे में आखिर क्या हुआ ऐसा कि दुल्हन का कत्ल कर दूल्हे ने की खुदकुशी, मोबाइल में छिपा है सच!
Mon, 10 Mar 2025 02:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:29 PM IST
सार
अयोध्या में सुहागरात में दुल्हन की हत्या के बाद दूल्हे ने आत्महत्या कर ली। सुहागरात की सेज पर दुल्हन की लाश मिली, जबकि दूल्हा फंदे से लटका मिला। बंद कमरे में हुई घटना का इकलौता गवाह दूल्हे का मोबाइल हो सकता है।
विज्ञापन
Groom Kills Bride
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के कैंट थाना इलाके के सहादतगंज मुरावन टोला में सुहागरात को ही दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हे का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला और दुल्हन मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि दूल्हे ने दुल्हन की हत्या के बाद आत्महत्या की है।
दूल्हा प्रदीप और दूल्हन शिवानी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
शादी के बाद दुल्हन विदा होकर शनिवार को राजी-खुशी घर पहुंची और रात लगभग 10 बजे भोजन के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में चले गए। सुबह लगभग सात बजे तक कोई बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। प्रतिक्रिया न मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए।
कमरे में पंखे से लटका गमछा जिसके सहारे लटका मिला मृतक दूल्हे का शव
- फोटो : संवाद
बिस्तर पर पड़ी थी दुल्हन... फंदे से लटका था दूल्हा
कमरे में दुल्हन बिस्तर पर पड़ी थी और दूल्हे का शव फंदे से गमछे के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर सभी अंदर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश करने का कोई औचित्य नहीं है।

जमा लोगों की भीड़ व मौजूद एसपी सिटी
- फोटो : संवाद
दुल्हन की मौत गला दबाने और दूल्हे की मौत हैंगिंग से
दोनों परिवारों की तरफ से किसी तरह की आशंका नहीं जताई गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फील्ड यूनिट ने मौके का मुआयना करके साक्ष्य संकलन किए हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कुछ कहा जा सकेगा। वहीं सूत्रों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुल्हन की मौत गला दबाने और दूल्हे की मौत हैंगिंग आई है।

बेहोश हुए परिवारीजन के लिए एंबुलेंस बुलवाते सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह
- फोटो : संवाद
घटना से हर कोई स्तब्ध, शोक संवेदना जताने वालों का तांता
प्रीतिभोज से पहले हुई इस दिल दहलाने वाली घटना से हर कोई स्तब्ध रहा। रविवार सुबह यह खबर आग की तरह फैली तो तमाम राजनीतिक लोगों से काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सांसद अवधेश प्रसाद ने भी पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घटना पर दुख जताया। उन्होंने यह घटना दिल को झकझोरने वाली है।