{"_id":"63a97236314cd665b733153b","slug":"248-million-chinese-citizens-infected-in-20-days-cold-storages-filled-with-dead-bodies-china-corona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"China: 20 दिन में 24 करोड़ चीनी नागरिक संक्रमित, लाशों से भर गए सैकड़ों कोल्ड स्टोरेज, देखें दर्दनाक तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: 20 दिन में 24 करोड़ चीनी नागरिक संक्रमित, लाशों से भर गए सैकड़ों कोल्ड स्टोरेज, देखें दर्दनाक तस्वीरें
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:57 PM IST
सार
चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
चीन में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।
Trending Videos
अस्पताल के बाहर पेड़ और खंभों पर रस्सी बांधकर ड्रिप लगा रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
आलम ये है कि अस्पतालों और अंतिम संस्कार स्थलों पर लाशें रखने के लिए जगह तक नहीं बची है। बड़ी संख्या में लाशों से कोल्ट स्टोरेज भी भर गए हैं। युक्वैनिंग शहर के एक मीट कोल्ट स्टोरेज में सबसे ज्यादा 15 हजार लाशें रखी गईं हैं। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने कई शहरों में लाशों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। कई बड़े-बड़े कंटेनर भी मंगाए गए हैं, जिनमें लाशों को रखा जा रहा है। चीन से कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जो बेहद दर्दनाक हैं। आइए जानते हैं चीन की ताजा हालत क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में जिन कोरोना मरीजों को अस्पताल में एंट्री मिल जा रही है, उनका फर्श पर इलाज चल रहा।
- फोटो : सोशल मीडिया
हर रोज एक करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो रहे
चीन में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग हर शहर में हजारों मरीज रोज मिल रहे हैं। पूरे देश के आंकड़े देखें तो एक करोड़ से अधिक संक्रमितों की पहचान प्रतिदिन हो रही है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 3.70 करोड़ मरीजों की पहचान हुई थी। इसके पहले 20 दिसंबर को 3.69 करोड़ से अधिक मरीज पाए गए थे। एक दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 24 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना से मरने वालों के शव अस्पताल के बेसमेंट और स्टोर रूम में भी रखे गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन के अंदर मर गए आठ हजार से ज्यादा लोग
कोरोना का कहर इस कदर हावी है कि हर रोज आठ से दस हजार लोगों की मौत हो रही है। रविवार 25 दिसंबर को 24 घंटे के अंदर 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अकेले बीजिंग में आठ हजार लोगों की मौत हुई। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत बीजिंग में हुई थी। पूरे चीन में हर रोज 10 से 18 हजार लोगों की जान जा रही है।

कोल्ड स्टोरेज और कंटेनर्स में कोरोना से मरने वालों के शव रखे जा रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
मीट कोल्ट स्टोरेज में रखे जा रहे शव
चीन में मरने वालों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ गई है कि लाशों को रखने के लिए जगह भी नहीं बची। सारे कब्रिस्तान व अंतिम संस्कार स्थलों पर तीन से पांच दिनों की वेटिंग चल रही है। लोग 24-24 घंटे लाशों को गाड़ियों में रखकर सड़क पर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। अस्पतालों के स्टोर रूम से लेकर छत और गलियारे तक लाशों से भर गए हैं। चीन सरकार के आदेश पर बड़ी संख्या में मीट कोल्ड स्टोरेज में शवों को रखने की व्यवस्था की गई। बताया जाता है कि सैकड़ों की संख्या में कोल्ड स्टोरेज भी लाशों से भर गए हैं। अब सरकार नए कोल्ड स्टोरेज भी खुलवा रही है।

Don’t know what to say. My sources inside #China from different cities all told me that situations are very bad. They all have people they personally know who have just died. #chinacovid #ChinaCovidCases #ChinaCovidNightmare #ChinaCovidSurge #ChinaCovidDeaths pic.twitter.com/fHUklcRzLr
— Inconvenient Truths by Jennifer Zeng 曾錚真言 (@jenniferzeng97) December 26, 2022